✕

होम / बिजनेस / Torrent Group ने गुजरात टाइटंस की 67% हिस्सेदारी खरीदी, IPL फ्रेंचाइजी ने कन्फर्म किया

Torrent Group ने गुजरात टाइटंस की 67% हिस्सेदारी खरीदी, IPL फ्रेंचाइजी ने कन्फर्म किया

करार के तहत इरेलिया फ्रेंचाइजी में 33 प्रतिशत की हिस्सेदारी बनाए रखेगी. इस डील के साथ भारत के तेजी से बढ़ते स्‍पोर्ट सेक्‍टर में टॉरेंट ग्रुप ने एंट्री कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टोरेंट ग्रुप ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (इरेलिया स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) में इरेलिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (इरेलिया) से 67 प्रतिशत की बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए समझौता किया है. यह वर्तमान में सीवीसी द्वारा प्रबंधित या सलाह दिए जाने वाले फंडों के पूर्ण स्वामित्व में है. करार के हिस्से के रूप में इरेलिया फ्रेंचाइजी में 33 प्रतिशत की अल्पसंख्यक हिस्सेदारी बनाए रखेगी.

गुजरात टाइटंस में 67% का स्‍टेक हासिल करने का करार

टॉरेंट ग्रुप की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'होल्डिंग कंपनी टॉरेंट इनवेस्‍टमेंट प्राइवेट लिमिटेड (TIPL) के जर‍िये सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स (इरेलिया स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट ल‍िम‍िटेड) से आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस में 67 प्रतिशत का स्‍टेक हासिल करने का करार क‍िया है.' यह लेन-देन अलग-अलग मंजूरियों (बीसीसीआई से अनुमोदन सहित) के तहत है. इस करार के तहत इरेलिया फ्रेंचाइजी में 33 प्रतिशत की हिस्सेदारी बनाए रखेगी. इस डील के साथ भारत के तेजी से बढ़ते स्‍पोर्ट सेक्‍टर में टॉरेंट ग्रुप ने एंट्री कर लिया है.

साल 2021 में दोनों चूक गए थे मौका

इस डील की जानकारी देते हुए टोरेंट ग्रुप के निदेशक जिनल मेहता ने कहा, 'भारत में खेलों को प्रमुखता मिल रही है, इसलिए टॉरेंट को तेजी से बढ़ते इस सेक्‍टर में संभावनाएं दिख रही है.' आपको बता दें अडानी ग्रुप और टोरंट ग्रुप साल 2021 में अहमदाबाद की IPL टीम गुजरात टाइटंस को खरीदने का मौका चूक गया था. इसके बाद दोनों की तरफ से गुजरात टाइटंस में ह‍िस्‍सेदारी लेने की कोश‍िश की जा रही थी. प‍िछले द‍िनों ईटी की र‍िपोर्ट में दावा क‍िया गया था क‍ि सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स टीम का कंट्रोल‍िंग स्‍टेक बेचने के ल‍िए अडानी ग्रुप और टॉरेंट ग्रुप से बातचीत कर रही है.

फरवरी 2025 तक लगा रखी थी रोक

दरअसल, इस डील को फाइनल होने में देरी इसल‍िए हुई क्‍योंक‍ि बीसीसीआई (BCCI) ने गुजरात टाइटंस को को फरवरी 2025 तक हिस्सेदारी बेचने से रोका हुआ था. यही कारण है क‍ि डील की खबर मीड‍िया में आने के करीब सात महीने बाद इस डील के फाइनल होने की जानकारी दी गई. CVC कैप‍िटल भी अपने हिस्से को मुनाफा कमाकर बेचना की कोश‍िश में था. साल 2021 में बीसीसीआई ने आईपीएल में दो नई शहरों पर आधार‍ित टीम में शामिल होने के ल‍िए बोली लगाई थी. अहमदाबाद सबसे ज्यादा चर्चा वाला शहर था. उस दौरान अडानी ग्रुप ने 5100 करोड़ और टोरेंट ग्रुप ने 4653 करोड़ की बोली लगाई थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

6 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

9 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

10 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

10 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

9 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

6 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

9 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

9 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

13 hours ago