होम / बिजनेस / हाथ से न चला जाए मौका, सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी दिन 

हाथ से न चला जाए मौका, सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी दिन 

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की चौथी किश्त का आज आखिरी दिन है. 12 फरवरी से इस किश्त की शुरुआत हुई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सस्ते में सोना खरीदने का आज आखिरी मौका है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की चौथी किश्त 12 फरवरी से शुरू हुई थी और आज उसका आखिरी दिन है. SGB के तहत सरकार द्वारा बाजार से सस्ती दर पर सोना उपलब्ध कराया जाता है. इस किश्त के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइज 6,263 प्रति ग्राम तय किया गया है. इससे पहले, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की तीन किश्त जारी हो चुकी हैं, जिनमें इन्वेस्टर्स ने बढ़-चढ़कर निवेश किया था.  

कहां से खरीद सकते हैं?
ऑनलाइन या डिजिटल Gold Bond खरीदने वाले निवेशकों को प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट दी जाएगी. इस लिहाज से ऐसे निवेशकों के लिए बॉन्ड की कीमत 6,263 के बजाए 6,213 रुपए पड़ेगी. गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से निवेश कर सकते हैं. ऑफलाइन के लिए आपको नामित बैंक शाखाओं में जाकर फार्म भरना होगा और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी. आप शेड्यूल कमर्शियल बैंकों (पेमेंट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL) और नामित डाकघरों से Gold Bond खरीद सकते हैं. वहीं, ऑनलाइन निवेश RBI और अन्य बैंकों की वेबसाइट से किया जा सकता है.

क्या है लॉक-इन पीरियड?
गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के लिए कम से कम 1 ग्राम सोना खरीदना अनिवार्य है. यानी आपको 6,263 रुपए का निवेश करना होगा. कोई भी व्यक्ति एक बार में अधिकतम 400 ग्राम तक ही खरीद सकता है. रिजर्व बैंक द्वारा भारत सरकार की तरफ से जारी किए जाने वाले इस बॉन्ड के लिए एक वित्त वर्ष के लिए अधिकतम चार किलोग्राम सीमा की सीमा निर्धारित की गई है. कुछ संस्थाओं के लिए यह सीमा 20 किलोग्राम तक है. RBI इनकी बिक्री के लिए चुनिंदा बैंकों, पोस्ट आफिस, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन, स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE को अधिकृत किया हुआ है. स्टॉक एक्सचेंज के जरिए बॉन्ड खरीदने के लिए आपके पास डीमैट खाता होना चाहिए. सरकारी गोल्ड बॉन्ड पर सालाना दर से ब्याज मिलता है. वहीं, एसजीबी का लॉक इन पीरियड 8 साल का है, लेकिन 5वें साल में इससे एग्जिट भी किया जा सकता है.

क्‍या है मकसद और फायदे?
सरकार ने सोने की भौतिक मांग को कम करने के उद्देश्य से बॉन्‍ड स्‍कीम की नवंबर, 2015 में शुरुआत की थी. SGB के फायदों की बात करें, तो ये गोल्ड बॉन्ड निवेशकों को सोने में निवेश करने का एक सुरक्षित और आसान तरीका प्रदान करते हैं, साथ ही यह सुरक्षित भी है. SGB पर 2.50% सालाना की दर से ब्याज मिलता है. खास बात ये है कि इस ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

11 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

15 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

15 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

16 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

15 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

11 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

13 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

14 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

15 hours ago