✕

होम / बिजनेस / महंगाई न बढ़ाए सरकार का सिरदर्द, इसलिए CPI में फेरबदल की है तैयारी! 

महंगाई न बढ़ाए सरकार का सिरदर्द, इसलिए CPI में फेरबदल की है तैयारी! 

मोदी सरकार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से कुछ खाद्य सामग्रियों को बाहर करने की योजना पर काम कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई के आंकड़े सरकारों के लिए हमेशा से ही चिंता की वजह रहे हैं. महंगाई ने कई राज-पाठ तक बदल डाले हैं. मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई घोड़े की तरह दौड़ी है. पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पीने की वस्तुओं तक सबकी कीमतें बेतहाशा बढ़ी हैं. अब सरकार महंगाई के इस 'घोड़े' को नियंत्रित दिखाने के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में फेरबदल करने की तैयारी कर रही है.  

समिति कर रही विचार
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोदी सरकार खुदरा महंगाई के आंकड़े को नियंत्रित करने के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) से कुछ खाद्य सामग्रियों को बाहर कर सकती है. CPI में बदलाव के लिए सरकार ने एक समिति भी बनाई है, जो गंभीरता से इस पर विचार कर रही है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि समिति उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में खाद्य पदार्थों का भार कम से कम 8 प्रतिशत तक घटा सकती है. अभी CPI में खाद्य एवं पेय सामग्रियों का भार 54.2 प्रतिशत है. 

सुस्त पड़ेगी रफ्तार 
माना जा रहा है कि इस बदलाव के बाद खुदरा महंगाई के आंकड़े बढ़ने की रफ्तार सुस्त पड़ सकती है. सीपीआई में अभी खाद्य सामग्रियों की हिस्सेदारी काफी ज्यादा है. ऐसे में इनकी कीमतों में वृद्धि से खुदरा महंगाई के आंकड़े भी प्रभावित होते हैं. जून में खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें एक साल पहले के मुकाबले 9.36% बढ़ी थीं. इससे रिटेल इन्फ्लेशन बढ़कर 5.08% पर पहुंच गई थी. यदि  सामग्रियों का भार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में कम कर दिया जाता है, तो महंगाई के आंकड़े सरकार को परेशान नहीं करेंगे. हालांकि, सवाल यह है कि क्या इससे वास्तविक स्थिति में कोई बदलाव आएगा? 

यह कदम ठीक नहीं
अभी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में करीब 299 आइटम्स शामिल हैं. इनमें से क्या हटाए जाएंगे, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं. लेकिन खाद्य सामग्रियों का भार कम करने के साथ-साथ घोड़ा गाड़ी का किराया आदि जैसी वस्तुओं को गणना से बाहर किया जा सकता है. देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. नागेश्वरन ने भी पिछले महीने कहा था कि RBI के मुद्रास्फीति लक्ष्य में खाद्य महंगाई को शामिल नहीं किया जाना चाहिए. हालांकि यह बात अलग है कि कई अर्थशास्त्रियों को लगता है कि ऐसा करना ठीक नहीं होगा. उनका मानना है कि यह कदम भारत जैसे देश के लिए उचित नहीं है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

6 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

6 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

7 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

59 minutes ago