✕

होम / बिजनेस / अंबानी की Campa को टक्कर देने के लिए इन दो कंपनियों ने खेला दांव, 10 रुपये में लॉन्च किए शुगर फ्री ड्रिंक्स!

अंबानी की Campa को टक्कर देने के लिए इन दो कंपनियों ने खेला दांव, 10 रुपये में लॉन्च किए शुगर फ्री ड्रिंक्स!

Coca Cola और PepsiCo की 10 रुपये वाली लाइट और डाइट ड्रिंक्स Campa के लिए बड़ी चुनौती बन सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इस गर्मी में भारत के कोला बाजार में बड़ा घमासान देखने को मिल सकता है. बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां कोका-कोला (Coca Cola) और पेप्सिको (PepsiCo) अब रिलायंस कंज्यूमर के ब्रांड कैम्पा (Campa) को टक्कर देने के लिए अपने बिना चीनी और लाइट वैरिएंट्स को 10 रुपये की कीमत में पेश कर रही हैं. इससे कैम्पा के लिए चुनौती बढ़ गई है, खासकर जब लोगों में हेल्दी और कम चीनी वाली ड्रिंक्स की बढ़ती मांग देखी जा रही है. 

10 रुपये का लाइट और डाइट वैरिएंट  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोका-कोला और पेप्सिको ने अपने प्रसिद्ध ब्रांड्स जैसे कोक जीरो, स्प्राइट जीरो, थम्स अप एक्स फोर्स और पेप्सी नो-शुगर के लाइट और डाइट वैरिएंट्स को 10 रुपये की बोतल में पेश किया है. सॉफ्ट ड्रिंक कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार है जब भारत में इतनी कम कीमत पर डाइट और लाइट ड्रिंक्स उपलब्ध हो रही हैं. छोटे पैक की बिक्री महंगे वैरिएंट्स से ज्यादा होती है, और कंपनियों ने इस अवसर का फायदा उठाने के लिए कीमत कम रखी है. 

डाइट और लाइट ड्रिंक्स की बढ़ती मांग
एमएमजी ग्रुप के चेयरमैन संजीव अग्रवाल ने बताया कि लोग अब कम चीनी या बिना चीनी वाली ड्रिंक्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसके चलते कोका-कोला ने अपने थम्स अप एक्स फोर्स, कोक जीरो और स्प्राइट जीरो को भी डाइट और लाइट पोर्टफोलियो में शामिल किया है, जो 250 ml और 500 ml के साइज में 10 रुपये, 20 रुपये और 30 रुपये के पैक में उपलब्ध हैं. इंडस्ट्री के अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल बिना चीनी और कम चीनी वाले ड्रिंक्स और जूस की बिक्री दोगुनी होकर 700-750 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. शहरी इलाकों में हेल्दी विकल्प की बढ़ती मांग को देखते हुए, कंपनियां इस सेक्टर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं. कोक जीरो और पेप्सी ब्लैक जैसे उत्पादों ने भारत में बड़ी सफलता पाई है, जिससे इस क्षेत्र में तेजी से वृद्धि हो रही है.

पेप्सिको ने आंध्र प्रदेश में की लॉन्चिंग  
पेप्सिको ने आंध्र प्रदेश, भारत के बड़े कोला बाजारों में से एक, से बिना चीनी वाली पेप्सी की 200 ml की बोतल 10 रुपये में लॉन्च की है. यह कदम खासतौर पर कैम्पा और बी-ब्रांड्स से प्रतिस्पर्धा करने के लिए उठाया गया है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एरेटेड ड्रिंक्स की बिक्री भारत में कुल बिक्री का पांचवां हिस्सा है, और इस रणनीति से पेप्सिको को इन बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करने का मौका मिलेगा. 

कैम्पा 10 रुपये में लॉन्च करेगी 200 ML की बोतल  
वहीं, रिलायंस कंज्यूमर का ब्रांड कैम्पा भी पीछे नहीं है. कैम्पा ने भी 200 ml की बोतल 10 रुपये में लॉन्च करने का फैसला लिया है, और इसे देशभर में ऑफलाइन स्टोर्स के साथ-साथ क्विक कॉमर्स चैनल्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा. 

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि 10 रुपये की कीमत कंपनियों के लिए कोई फायदे का सौदा नहीं है. कंपनियां अपनी मुख्य ब्रांड्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं कर रही हैं और कुछ खास अवसरों पर कंज्यूमर प्रमोशन और बंडलिंग ऑफर्स चला रही हैं, ताकि इस कमी को पूरा किया जा सके.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

8 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

10 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

11 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

8 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

2 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

4 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

4 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago