होम / बिजनेस / दिवालिया कार्यवाही के खिलाफ Byju's ने कर्नाटक हाई कोर्ट में डाली याचिका, कही ये बात

दिवालिया कार्यवाही के खिलाफ Byju's ने कर्नाटक हाई कोर्ट में डाली याचिका, कही ये बात

Byju's (बायजू) के फाउंडर और सीईओ रवींद्रन पर निवेशकों ने कॉरपोरेट प्रशासन में चूक का आरोप लगाया है. हालांकि कंपनी ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एडटेक कंपनी Byju's (बायजू) के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई के लिए याचिका दायर की. इस याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया, जिसके बाद से बायजू की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. बायजू पर कर्मचारियों की नौकरी जाने से लेकर कंपनी बंद होने तक का संकट छाया हुआ है. वहीं, कंपनी ने इस दिवालिया कार्रवाई के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट में एक याचिका दायक करके कोर्ट के सामने एक इच्छा जाहिर की है, ताकि कंपनी को इस कार्रवाई से बचाया जा सके. तो आइए जानते हैं कंपनी ने कोर्ट में क्या कहा? 

कोर्ट में दायर की याचिका 
बायजू ने कर्नाटक हाई कोर्ट (High Court) में याचिका दायर कर कहा है कि अगर उसके खिलाफ शुरू की गई दिवालिया कार्यवाही नहीं रोकी गई, तो हजारों कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा और कंपनी की सेवाएं पूरी तरह से बंद हो जाएगी. इस कार्यवाही से मेंटेनेंस के लिए बायजू को सेवा देने वाले वेंडर को भी डिफॉल्टर घोषित करना होगा और फिर सारा ऑपरेशन ठप हो जाएगा. इसके पहले दूसरे मामलों में दिवालिया कार्यवाही शुरू होने से बायजू की संपत्तियां अटैच कर ली गई हैं और उसके बोर्ड को भी निलंबित कर दिया गया है. बायजू के पास अभी 27 हजार कर्मचारी हैं, जिनमें 16,000 शिक्षक शामिल हैं. आपको बता दें, कई निवेशकों ने बायजू के फाउंडर औक सीईओ रवींद्रन पर कारपोरेट प्रशासन में चूक का आरोप लगाया है. हालांकि, कंपनी ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है.

90 दिन के अंदर बीसीसीआई को बकाया राशि का भुगतान

रवींद्रन के वकील ने कर्नाटक हाईकोर्ट में 452-पन्नों की अपील दायर की है. कोर्ट इस पूरे मामले की सुनवाई 22 जुलाई को करेगी. अपील में कहा गया है कि रवींद्रन 90 दिनों के अंदर बीसीसीआई को बकाया राशि का भुगतान करने के लिए तैयार है. इसके पहले BCCI ने 158 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने के लिए, पिछले साल बायजू की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ याचिका दायर की थी.

नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल स्वीकार की बीसीसीआई की याचिका 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल (NCLT) को बायजू के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करके लिए याचिका दी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. ये मामला भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी के लिए बायजूस और बीसीसीआइ के बीच स्पॉन्सरशिप समझौते से जुड़ा है. बीसीसीआइ ने 158.9 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने के लिए बायजूस की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ पिछले साल याचिका दायर की थी. इस याचिका के खिलाफ बायजू ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. 

इसे भी पढ़ें-चेक बाउंस मामले में नहीं काटने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर, Supreme Court ने दी ये सलाह


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

6 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

8 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

9 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

6 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

6 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago