✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते IPO बाजार में छाई रहेगी सुस्ती, खुलेगा ये नया इश्यू, 4 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते IPO बाजार में छाई रहेगी सुस्ती, खुलेगा ये नया इश्यू, 4 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए इश्यू की संख्या कम होने के बावजूद इस हफ्ते शेयर बाजार में कुछ हलचल जरूर देखने को मिलेंगे क्योंकि चार नए IPO की लिस्टिंग होनी है. ये इश्यू स्टॉक मार्केट डेब्यू के लिए तैयार हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चालू वित्त वर्ष के आखिरी महीने में आईपीओ बाजार में हलचल कम हो गई है. सिर्फ एक ही नया एसएमई आईपीओ इस हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है. हालांकि, निवेशक इस साल के अंत में प्राइमरी मार्केट में आने वाले कुछ बड़े आईपीओ के लिए इंतजार कर रहे हैं, जिनमें रिलायंस जियो, स्नैपडील, एथर, टाटा कैपिटल, जेएसडब्ल्यू सीमेंट, गो एयरलाइंस जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.

नए इश्यू की संख्या कम होने के बावजूद इस हफ्ते शेयर बाजार में कुछ हलचल जरूर देखने को मिलेंगे क्योंकि चार नए आईपीओ की लिस्टिंग होनी है. ये इश्यू स्टॉक मार्केट डेब्यू के लिए तैयार हैं, जो प्राइमरी मार्केट में हलचल बनाए रखेंगे. आइए जानते हैं इस हफ्ते आने वाले आईपीओ, चल रहे बिड्स और लिस्टिंग के बारे में.

इस हफ्ते खुलेगा ये नया आईपीओ

NAPS Global India IPO: टेक्सटाइल इंपोर्टर NAPS ग्लोबल इंडिया का 11.88 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 4 मार्च को खुलने जा रहा है. यह मार्च महीने का पहला SME IPO होगा. इसकी क्लोजिंग 6 मार्च को होगी. बोली लगाने के लिए प्राइस 90 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 है. IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 11 मार्च को हो सकती है. IPO में 13.20 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे, ऑफर फॉर सेल नहीं होगा. इसलिए IPO से हासिल इनकम कंपनी के पास जाएगी. IPO क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 7 मार्च को फाइनल होगा.

पहले से खुले IPO

Balaji Phosphates IPO: बालाजी फॉस्फेट्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 फरवरी को ओपन हुआ था और ये 4 मार्च को बंद होगा. यह बुक-बिल्ट इश्यू 50.11 करोड़ रुपये का है, जिसमें 41.58 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 8.53 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया है. बालाजी फॉस्फेट्स आईपीओ 7 मार्च को एनएसई एसएमई एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकता है. इस इश्यू को अरिहंत कैपिटल मार्केट्स मैनेज कर रहा है. इसमें स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट रजिस्ट्रार है. इस आईपीओ के लिए मार्केट मेकर एनएनएम सिक्योरिटीज प्राइवेट है.

इन कंपनियों को होगी लिस्टिंग 

नए सप्ताह में 3 मार्च को Beezaasan Explotech के शेयर BSE SME पर लिस्ट होने वाले हैं. इसके बाद 4 मार्च को Nukleus Office Solutions की लिस्टिंग BSE SME पर होगी. 5 मार्च को Shreenath Paper के शेयर BSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं. 7 मार्च को Balaji Phosphates IPO की लिस्टिंग NSE SME पर होगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

14 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

21 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

23 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

14 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

21 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

26 minutes ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

15 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

17 hours ago