✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते दिन लगातार 3 दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार, चेक कर लें होली की कब है छुट्टी?

इस हफ्ते दिन लगातार 3 दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार, चेक कर लें होली की कब है छुट्टी?

इस महीने शेयर मार्केट कई दिन बंद रहेगी. बात अगर इस हफ्ते की करें तो लगातार तीन दिन ऐसे मौके आ रहे हैं जब मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर मार्केट में इस महीने दो बार ऐसे मौके आ रहे हैं जब बाजार लगातार 3-3 दिन बंद रहेगा. इस दौरान मार्केट में कोई भी कारोबार नहीं होगा. इस हफ्ते भी मार्केट लगातार तीन दिन बंद रहेगी. वहीं इस महीने के आखिर में भी ऐसा हफ्ता आएगा जब बाजार में लगातार तीन दिन कोई भी कारोबार नहीं होगा. BSE और NSE की वेबसाइट पर इन छुट्टियों के बारे में बताया गया है.

इस हफ्ते 3 दिन बंद रहेगा बाजार

इस हफ्ते 14 मार्च को होली है, होली पर शेयर मार्केट बंद रहेगी. इस दौरान मार्केट में किसी भी प्रकार का कारोबार नहीं होगा, होली वाले दिन शुक्रवार है. इसके अगले दिन शनिवार और रविवार को मार्केट वीकेंड की वजह से बंद रहेगी. यानी इस हफ्ते शुक्रवार, शनिवार और रविवार तीन दिन शेयर मार्केट बंद रहेगी. होली पर छुट्टी के कारण इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और SLB सेगमेंट के साथ-साथ करेंसी डेरिवेटिव और कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट भी बंद रहेंगे. होली के दिन किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग नहीं होगी और निवेशकों को इसके लिए कोई ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे.

अगली बार कब रहेंगी तीन छुट्टियां?

इस महीने यानी मार्च में एक और मौका ऐसा आएगा, जब शेयर मार्केट में लगातार तीन छुट्टियां रहेंगी. मौका मार्च के आखिरी हफ्ते में आएगा. महीने के आखिरी दिन यानी 31 मार्च को ईद है. इस मौके पर शेयर मार्केट बंद रहेगी. 31 मार्च को सोमवार है. इससे पहले शनिवार और रविवार को वीकेंड की वजह से मार्केट में कोई कारोबार नहीं है. यानी इस हफ्ते भी शनिवार, रविवार और सोमवार को मार्केट बंद रहेगी.

अगले महीने भी तीन ऐसे मौके

अगले महीने यानी अप्रैल में भी शेयर मार्केट शनिवार और रविवार के अलावा तीन दिन बंद रहेगी. अप्रैल में भी दो बार ऐसे मौके आएंगे जब मार्केट लगातार 3-3 दिन बंद रहेगी. शेयर मार्केट 10 अप्रैल को महावीर जयंती के मौके पर बंद रहेगी. 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के मौके पर भी मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा, 14 अप्रैल को सोमवार है. यानी शनिवार, रविवार और सोमवार को मार्केट बंद रहेगी, इसके बाद 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे है. इस दिन में भी मार्केट में कोई काम नहीं होगा और मार्केट शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बंद रहेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

10 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

14 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

16 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

16 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

13 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

7 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

9 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

10 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

10 hours ago