✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते बाजार में IPO की बहार, मीशो सहित 12 कंपनियां जुटाएंगी 6,900 करोड़ रुपये

इस हफ्ते बाजार में IPO की बहार, मीशो सहित 12 कंपनियां जुटाएंगी 6,900 करोड़ रुपये

एसएमई आईपीओ निवेशकों को विविध क्षेत्रों में शुरुआती स्तर पर प्रवेश का मौका देंगे. बेहतर बाजार माहौल और मजबूत आर्थिक संकेतकों के बीच उम्मीद है कि अधिकांश आईपीओ को सकारात्मक रिस्पांस मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारत का प्राइमरी मार्केट दिसंबर की शुरुआत में बेहद व्यस्त रहने वाला है. ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के बड़े इश्यू के साथ कुल 12 आईपीओ बाजार में दस्तक देंगे, जिनसे करीब 6,900 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है. मेनबोर्ड और एसएमई दोनों सेगमेंट में निवेशकों की गतिविधि तेज रहने की संभावना है.

मीशो का मेगा इश्यू बनेगा हफ्ते का मुख्य आकर्षण

इस सप्ताह सबसे ज्यादा चर्चा मीशो के 5,421 करोड़ रुपये के आईपीओ को लेकर है, जो 3 दिसंबर को खुलेगा. कंपनी ने 105-111 रुपये का प्राइस बैंड रखा है. बड़े यूजर बेस, बढ़ते ऑर्डर वॉल्यूम और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में सुधार की वजह से निवेशकों में इस इश्यू को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है. कंपनी जीरो-कमीशन मॉडल पर काम करती है और भारत में वार्षिक ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है. इस आईपीओ में नए शेयर्स के साथ ही शुरुआती निवेशक और फाउंडर्स भी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

एक्वस और विद्या वायर्स भी मेनबोर्ड पर तैयार

मीशो के अलावा दो अन्य मेनबोर्ड आईपीओ एक्वस और विद्या वायर्स भी निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं.

1. एक्वस, जो एयरोस्पेस और प्रिसिशन मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी है, 118-124 रुपये के प्राइस बैंड पर 921.81 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है.
2. विद्या वायर्स, जो इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस में इस्तेमाल होने वाले स्पेशल वायर्स बनाती है, 48-52 रुपये के प्राइस बैंड पर 300 करोड़ रुपये का इश्यू ला रही है.

दोनों आईपीओ 3 दिसंबर को खुलेंगे और 5 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे. मेनबोर्ड के ये तीनों इश्यू मिलकर लगभग 6,640 करोड़ रुपये जुटाएंगे.

एसएमई सेगमेंट में 9 कंपनियां मैदान में

एसएमई प्लेटफॉर्म भी इस सप्ताह काफी सक्रिय रहेगा, जहां कुल 9 आईपीओ खुलेंगे. इन कंपनियों से लगभग 252 करोड़ रुपए जुटने की उम्मीद है. इनमें शामिल हैं
एस्ट्रोन मल्टीग्रेन (18.40 करोड़).
इनविक्टा डायग्नोस्टिक (28.12 करोड़).
स्पेब एडहेसिव्स (33.73 करोड़).
क्लियर सिक्योर्ड सर्विसेज (85.60 करोड़).
रेवेलकेयर (24.10 करोड़).
हेलोजी हॉलिडेज़ (10.96 करोड़).
नियोकेम बायो सॉल्यूशंस (44.97 करोड़).
लक्जरी टाइम (18.74 करोड़).

इन छोटे लेकिन तेजी से बढ़ते बिजनेस मॉडलों में एसएमई निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है.

मीशो बनाएगा नया रिकॉर्ड

अगले हफ्ते मेनबोर्ड और एसएमई दोनों सेगमेंट मिलाकर कुल लगभग 7,000 करोड़ रुपये के आईपीओ खुलेंगे. विशेषज्ञोें का कहना है कि यह इस साल के सबसे सक्रिय सप्ताहों में से एक साबित हो सकता है. निवेशक मीशो में एंकर बुकिंग और सब्सक्रिप्शन ट्रेंड्स पर नजर रखेंगे, जो बाजार की समग्र धारणा को प्रभावित करेंगे. वहीं, एसएमई सेगमेंट में ओवरसब्सक्रिप्शन स्तर और लिस्टिंग प्रीमियम पर फोकस रहेगा, जो हाल के हफ्तों में थोड़ा नरम पड़ा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

4 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

6 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

23 minutes ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

4 hours ago