✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते बाजार में IPO की बहार: 5 बड़ी कंपनियां करेंगी एंट्री, निवेशक रहें तैयार

इस हफ्ते बाजार में IPO की बहार: 5 बड़ी कंपनियां करेंगी एंट्री, निवेशक रहें तैयार

इस हफ्ते आने वाले IPO निवेशकों को विभिन्न सेक्टरों में निवेश का मौका देंगे, खाद्य उत्पाद, हेलमेट और चश्मा, लॉजिस्टिक्स और टेक्सटाइल. विशेषज्ञों का मानना है कि इस महीने IPO मार्केट में जुटाई गई राशि के नए रिकॉर्ड बनने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

शेयर मार्केट में इस हफ्ते निवेशकों के लिए नया जोश देखने को मिलेगा. अक्टूबर के आखिर में 5 बड़ी कंपनियां अपने IPO लेकर आ रही हैं, जिनमें MTR की मालिक ऑर्क्ला, चश्मा कंपनी लेंसकार्ट और हेलमेट निर्माता स्टड्स जैसी कंपनियां शामिल हैं. इसके अलावा SME सेगमेंट की जयेश लॉजिस्टिक्स और गेम चेंजर्स टेक्सफैब भी निवेशकों के लिए मौके लेकर आ रही हैं. इस हफ्ते इन IPO के जुड़ने से अक्टूबर में IPO से जुटाई गई कुल राशि 45,000 करोड़ रुपये के पार जाने की संभावना है.

इस महीने लॉन्च हुए आईपीओ
इस महीने अब तक 10 IPO लॉन्च हो चुके हैं, जिनमें सात मेनबोर्ड सेगमेंट के थे. इन कंपनियों ने मिलकर बाजार से 35,791 करोड़ रुपये जुटाए हैं. बड़े नामों में टाटा कैपिटल (15,512 करोड़ रुपये) और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (11,607 करोड़ रुपये) शामिल हैं. इस हफ्ते नए IPO के जुड़ने से अक्टूबर में IPO के जरिए जुटाई गई कुल राशि 45,000 करोड़ रुपये के पार जाने की उम्मीद है.

इस हफ्ते के प्रमुख IPO

1. ऑर्क्ला इंडिया (Orkla India) : ऑर्क्ला इंडिया इस हफ्ते सबसे चर्चित IPO में से एक है. यह नॉर्वे की मूल कंपनी द्वारा समर्थित है और भारत में MTR फूड्स, ईस्टर्न कॉन्डिमेंट्स और रसोई मैजिक जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स की मालिक है. सब्सक्रिप्शन 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक खुलेगा और प्राइस बैंड 695 – 730 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. यह IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है, यानी कोई नए शेयर जारी नहीं हो रहे हैं. मौजूदा प्रमोटर और शेयरधारक अपने 2.28 करोड़ शेयर बेचकर राशि प्राप्त करेंगे. उम्मीद है कि इस IPO से 1,667.5 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे.

2. स्टड्स एक्सेसरीज़ (Studds Accessories) : हेलमेट बनाने वाली मशहूर कंपनी स्टड्स एक्सेसरीज़ का IPO 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक खुलेगा. यह भी पूरी तरह से OFS है, जिसमें प्रमोटर और अन्य मौजूदा शेयरधारक 77.86 लाख शेयर बेचेंगे.

3. लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions) : चश्मों की दिग्गज कंपनी लेंसकार्ट का IPO 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रहेगा. यह IPO मिश्रित है, जिसमें 2,150 करोड़ रुपये के नए शेयर (Fresh Issue) जारी किए जाएंगे और प्रमोटर तथा निवेशक 12.75 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे. अनुमानित IPO साइज लगभग 7,278.01 करोड़ रुपये हो सकता है और कंपनी का कुल मूल्यांकन 72,719.26 करोड़ रुपये तक पहुँच सकता है. नए शेयरों का पैसा कंपनी के विस्तार में इस्तेमाल होगा.

SME सेगमेंट के IPO

4. जयेश लॉजिस्टिक्स (Jayesh Logistics) : लॉजिस्टिक्स सेवा देने वाली जयेश लॉजिस्टिक्स का SME IPO 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक रहेगा. प्राइस बैंड 116 – 122 रुपये प्रति शेयर रखा गया है और यह IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. कंपनी 28.63 करोड़ रुपये जुटाएगी और इसे साइड वॉल ट्रेलर खरीदने, वर्किंग कैपिटल, स्मार्ट लॉजिस्टिक्स एप्लीकेशन का दूसरा चरण लागू करने और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल करेगी.

5. गेम चेंजर्स टेक्सफैब (Game Changers Texfab) : टेक्सटाइल सप्लायर गेम चेंजर्स टेक्सफैब का IPO 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक खुलेगा. प्राइस बैंड 96 – 102 रुपये प्रति शेयर रखा गया है और यह भी पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. कंपनी 55 करोड़ रुपये जुटाएगी और राशि का इस्तेमाल पूँजीगत व्यय, वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

6 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

10 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

10 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

12 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

15 hours ago

बड़ी खबरें