✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते IPO में छाई रहेगी सुस्ती, नहीं खुलेगा कोई नया इश्यू, 4 कंपनियां होंगी लिस्ट

इस हफ्ते IPO में छाई रहेगी सुस्ती, नहीं खुलेगा कोई नया इश्यू, 4 कंपनियां होंगी लिस्ट

नए शुरू हो रहे सप्ताह में लिस्ट होने वाली सभी कंपनियां भी SME सेगमेंट की हैं. मेनबोर्ड सेगमेंट में नए पब्लिक इश्यूज और लिस्टिंग का सूखा अभी भी जारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बीते कुछ समय से शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के चलते IPO मार्केट में सुस्ती छाई हुई. नए पब्लिक इश्यू के लिहाज से नया शुरू हो रहा सप्ताह सूखा रहने वाला है. कोई भी नया IPO इस हफ्ते में नहीं खुल रहा है. हालांकि पहले से खुले 3 IPO में पैसा लगाने का मौका रहेगा. इसके अलावा 4 कंपनियों के शेयर इस सप्ताह लिस्ट होने वाले हैं. नए सप्ताह के कारोबारी दिन 1 अप्रैल से शुरू होंगे क्योंकि सोमवार, 31 मार्च को ईद उल-फितर के मौके पर छुट्टी है. 31 मार्च के साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 भी खत्म हो जाएगा. 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2025-26 शुरू होगा.

पहले से खुले हैं तीन आईपीओ

Retaggio Industries IPO- 15.50 करोड़ रुपये का यह इश्यू 27 मार्च को खुला और 2 अप्रैल को बंद होगा. अभी तक इसे 0.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. IPO में 61.98 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं. बोली लगाने के लिए प्राइस 25 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 6000 है. इश्यू बंद होने के बाद अलॉटमेंट 3 अप्रैल को फाइनल होगा, शेयरों की लिसिटंग BSE SME पर 7 अप्रैल को हो सकती है.

Spinaroo Commercial IPO- इस इश्यू का साइज 0.17 करोड़ रुपये है. यह 28 मार्च को खुला और अभी तक 0.16 गुना भरा है. IPO में 19.94 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं. बोली 51 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 2000 के लॉट में लगाई जा सकती है. ।PO की क्लोजिंग 3 अप्रैल को होगी. इसके बाद अलॉटमेंट 4 अप्रैल को फाइनल होगा. शेयरों की लिस्टिंग 8 अप्रैल को BSE SME पर हो सकती है.

Infonative Solutions IPO- यह भी 28 मार्च को खुला था और 3 अप्रैल को बंद होगा, कंपनी 24.71 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. IPO में 31.28 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 75-79 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 है. IPO अभी तक 0.52 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इश्यू क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 4 अप्रैल को फाइनल होगा. शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 8 अप्रैल को होगी.

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए शुरू हो रहे सप्ताह में 1 अप्रैल को Desco Infratech के शेयर BSE SME पर लिस्ट होंगे. इसके बाद 2 अप्रैल को Shri Ahimsa Naturals IPO और ATC Energies IPO की लिस्टिंग NSE SME पर होगी. 3 अप्रैल को Identixweb के शेयर BSE SME पर अपनी शुरुआत करेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

5 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

5 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

20 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

22 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.