✕

होम / बिजनेस / Tata की इस कंपनी ने कॉस्ट कटिंग का बनाया प्लान, जानिए शेयर पर इसका क्या होगा असर?

Tata की इस कंपनी ने कॉस्ट कटिंग का बनाया प्लान, जानिए शेयर पर इसका क्या होगा असर?

कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2025-26 तक 11,500 करोड़ रुपये की लागत में कटौती करना है, जिसमें पहले ही 6,600 करोड़ रुपये की कटौती की जा चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की प्रमुख कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) ने लागत में भारी कटौती करने की योजना बनाई है. कंपनी ने मुनाफा बढ़ाने और दक्षता सुधारने के उद्देश्य से इस रणनीति को अपनाया है. जानिए क्या है कंपनी की योजना, कितना होगा खर्चों में कटौती और इसका शेयर बाजार पर क्या असर दिख सकता है?

11,500 करोड़ रुपये की लागत में कटौती का लक्ष्य

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के कार्यकारी निदेशक और सीएफओ कौशिक चटर्जी ने जानकारी दी कि टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2025-26 तक लगभग 11,500 करोड़ रुपये की लागत में कटौती का लक्ष्य रखा है. यह कटौती नियंत्रणीय खर्चों में सुधार के जरिए की जाएगी. कौशिक ने कहा कि वह विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में लागत परिवर्तन कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे, और अगले 12-18 महीनों के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय किए गए हैं.

6,600 करोड़ रुपये की हो चुकी है कटौती

चटर्जी के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ही टाटा स्टील की सभी इकाइयों में कुल 6,600 करोड़ रुपये की संरचनात्मक लागत में कटौती की जा चुकी है. इसमें निश्चित लागतों को कम करना, मैन्युफैक्चरिंग में दक्षता बढ़ाना, स्मार्ट खरीद रणनीतियां अपनाना और कोयला मिश्रण को कुशल बनाना शामिल है.

ग्रीन स्टील पर फोकस

यह कॉस्ट कटिंग योजना ऐसे समय में सामने आई है जब टाटा स्टील ब्रिटेन और नीदरलैंड में ग्रीन स्टील के निर्माण के लिए संयंत्रों की संरचना में बड़ा बदलाव कर रही है. साथ ही, भारत के कलिंगनगर संयंत्र की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है. कंपनी दो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले ही नौकरी में कटौती की घोषणा कर चुकी है.

शेयर का हाल और अनुमान

टाटा स्टील का शेयर शुक्रवाक को 157.45 रुपये पर बंद हुआ. वहीं, सोमवार को इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई और खबर लिखे जाने तक यह 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 156.75 पर कारोबार कर रहा था. बाजार विश्लेषकों का मानना है कि कंपनी की लागत-कटौती योजना और रणनीतिक विस्तार के चलते इसमें और तेजी आ सकती है. ICICI सिक्योरिटीज ने टाटा स्टील के शेयर के लिए 190 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

2 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

7 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

9 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

2 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

7 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

7 hours ago