होम / बिजनेस / इन्वेस्टमेंट के लिए सेफ और सुविधाओं से लैस है ये Term Deposit Scheme

इन्वेस्टमेंट के लिए सेफ और सुविधाओं से लैस है ये Term Deposit Scheme

इन्वेस्टमेंट की शुरूआत आप पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपॉजिट स्कीम (Term Deposit Scheme) में इन्वेस्ट करके कर सकते हैं, जो आपके पैसों के लिए एकदम सेफ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इन्वेस्टमेंट के ख्याल के साथ ही हमारे दिमाग में इन्वेस्ट कहाँ करना चाहिए, क्या पैसा सेफ रहेगा, रिटर्न्स कितने मिलेंगे जैसे सवाल दौड़ने लगते हैं. ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसी इन्वेस्टमेंट स्कीम की जानकारी लेकर आये हैं जो आपकी फ्यूचर प्लानिंग के लिए एकदम सेफ है. यह स्कीम है, पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपॉजिट स्कीम (Term Deposit Scheme). वैसे तो ये स्कीम आपको पोस्ट ऑफिस और बैंक, दोनों ही जगह मिलती है, लेकिन पोस्ट ऑफिस में आपकी इन्वेस्टमेंट हमेशा सेफ रहती है और साथ ही आपको अपने पैसों की वापसी की गारंटी भी मिलती है. आइये जानते हैं क्या है टर्म डिपॉजिट स्कीम (Term Deposit Scheme) और कैसे आप कर सकते हैं इसमें इन्वेस्ट?

टर्म डिपॉजिट स्कीम (Term Deposit Scheme) एक तरह की स्मॉल सेविंग्स स्कीम (Small Savings Scheme) है. आप पोस्ट ऑफिस में 1 से लेकर 5 साल तक के लिए टर्म डिपाजिट करवा सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि बैंक ने जनवरी से मार्च 2022 तक की तिमाही में ब्याज दरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है. मतलब जो ब्याज आपको अक्टूबर-दिसंबर 2021 की तिमाही में मिलता था, अभी वही ब्याज मिलता रहेगा.

आपको बता दें, कि पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपॉजिट स्कीम (Term Deposit Scheme) में 5 साल की अवधि के लिए आपको 6.7% सालाना ब्याज मिलता है. मतलब अगर एक व्यक्ति 5 साल तक की मैच्योरिटी पीरियड वाले टर्म डिपाजिट में 1 लाख रुपये जमा करता है तो 5 साल के बाद TD इंटरेस्ट रेट के हिसाब से 1,34,907 रुपये वापस मिलेंगे. वहीँ अगर आप एक साल, दो साल और तीन साल के लिए टर्म डिपाजिट में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको 5.5% का सालाना ब्याज मिलेगा.

ऐसे खुलवा सकते हैं अकाउंट

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में कोई भी भारतीय व्यक्ति सिंगल या फिर जॉइंट अकाउंट खुलवा सकता है. 10 साल की आयु से ज्यादा के बच्चे और दिमागी रूप से कमज़ोर लोग भी इस स्कीम के अंतर्गत अकाउंट खुलवा सकते हैं. आपको अकाउंट खुलवाने के लिए कम से कम 1000 रुपये की ज़रूरत होती है और आगे चलकर आप इस स्कीम में कितना भी अमाउंट लगा सकते हैं. साथ ही, पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली टर्म डिपॉजिट स्कीम (Term Deposit Scheme) में इन्वेस्ट करके आप इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 80C के तहत छूट भी प्राप्त कर सकते हैं.

प्री-मैच्योर क्लोजिंग से पहले जान लें ये नियम

एक बार अकाउंट खुलने के बाद आप 6 महीनों के बाद ही इस स्कीम को क्लोज कर सकते हैं. वहीँ अगर आप अकाउंट खुलवाने के 6 से 12 महीने के बीच टर्म डिपाजिट अकाउंट बंद करवाते हैं तो आपको निकाली गयी रकम पर सिर्फ सेविंग्स स्कीम कि ब्याज दर से ब्याज मिलेगा न कि टर्म डिपाजिट की दर से.

पोस्ट ऑफिस टर्म डिपाजिट अकाउंट पर मिलती हैं ये सुविधाएं-

  • आपको इस स्कीम में नोमिनेशन की सुविधा मिलती है
  • आप इस टर्म डिपाजिट अकाउंट को एक से दूसरे पोस्ट ऑफिस में भी ट्रान्सफर करवा सकते हैं
  • एक ही पोस्ट ऑफिस में आप अलग अलग टर्म डिपाजिट अकाउंट खुलवा सकते हैं
  • आप इस स्कीम में सिंगल अकाउंट को जॉइंट या फिर जॉइंट अकाउंट को सिंगल अकाउंट में बदल सकते हैं
  • आप चाहें तो अपने अकाउंट की अवधि को एक्सटेंड भी करवा सकते हैं
  • आप मोबाइल बैंकिंग और इंटर ऑपरेबल नेटबैंकिंग के ज़रिये ऑनलाइन भी टर्म डिपॉजिट स्कीम (Term Deposit Scheme) में अकाउंट खुलवा सकते हैं

यह भी पढ़ें: FPO वापस लेने को लेकर अडानी के पूर्व वकील हरीश साल्वे ने कही दिलचस्‍प बात, जानिए क्‍या कहा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

39 minutes ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

3 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

3 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

3 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

11 minutes ago