✕

होम / बिजनेस / ये अवसर हमें भारतीय बनाने वाली हर चीज के मूल में जाने का प्रयास हैः अनुराग ठाकुर

ये अवसर हमें भारतीय बनाने वाली हर चीज के मूल में जाने का प्रयास हैः अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि व्यक्तिगत बौद्धिक क्षमता, बिना किसी बाधा के रचनात्मक आत्म अभिव्यक्ति और बुद्धिमता का विकास सुनिश्चित करना ये दुनिया भर के देशों की प्राथमिकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इंदौर में कहा कि युवा प्रवासी भारतीय दिवस न केवल अपनी खुद की जड़ें तलाशने का मौका है बल्कि हर उस चीज के मूल तक जाने का अवसर है जो हमें भारतीय बनाती है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के प्लेनरी सेशन- रोल ऑफ डायसपोरा यूथ इन इनोवेशंस एंड न्यू टेक्नॉलजी को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने युवा प्रवासी भारतीयों से भारत में नवाचार और निवेश करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ये उतनी ही आपकी कहानी है जितनी कि उभरते भारत की कहानी है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये प्लेटफॉर्म एक बार फिर से जुड़ने और नई संभावनाओं की कल्पना करने का क्षण है और यह बदलाव को गति देने वाला, नए गठजोड़ को खोजने और नए विचारों के विकास के लिए एक नेटवर्क है.

राष्ट्रपति करेंगी समापन  
सम्मेलन के 17वें संस्करण का विषय ‘प्रवासी : अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार’ निर्धारित किया गया है. इस कार्यक्रम के लिए लगभग 70 देशों में बसे 3,500 से अधिक प्रवासी भारतीयों ने इस सम्मेलन के लिए पंजीकरण कराया है. पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज इस सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया. गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली इस सम्मलेन में मुख्य अतिथि, जबकि सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए.  मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 प्रदान करने के साथ इस सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी.

भारत ने कई क्षेत्रों में की है उल्‍लेखनीय प्रगति 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं पूरी व्यवहारिकता और विश्वास के साथ कह रहा हूं कि भारत के साथ ही विदेशों में बसे प्रवासी भारतीय समुदाय के युवाओं ने प्रौद्योगिकी, कारोबार, राजनीति, क्रिएटिविटी और इनोवोशन के क्षेत्रों में पूरी दुनिया में उल्लेखनीय प्रगति की है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय प्रवासियों ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग को अपने उन्नत कौशल और पूंजी निर्माण (मानवीय, सामाजिक और वित्तीय) से बहुत अधिक लाभ पहुंचाया है. इसके साथ ही बाहर से NRI द्वारा अपने परिजनों तथा दोस्तों को भेजी जाने वाली धनराशि, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह, नेटवर्क/बाजार का सृजन तथा भारत की छवि को प्रोत्साहन देने में युवा प्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने कहा कि दूसरी ओर भारतीय IT(सूचना प्रौद्योगिकी) क्षेत्र ने उच्च कौशल पेशेवरों के दुनिया भर में आवाजाही के लिए सुदृढ़ वातावरण निर्मित किया है तथा प्रवासी समुदाय को अपनी मातृभूमि के साथ संपर्क और संवाद का बहुत आवश्यक अवसर प्रदान किया है.

भारत आज पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था 
इससे पहले 3 दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा, “भारत 2022 में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया. हम उस देश से आगे निकल चुके हैं, जिसने 200 वर्षों तक उस पर शासन किया.” इस मौके पर ऑस्ट्रेलियाई सांसद जेनेटा मैस्करेनहास युवा प्रवासी भारतीय दिवस में सम्मानित अतिथि के तौर पर शामिल हुईं. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इसमें हिस्सा लिया. प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन वर्ष 2019 के बाद पहली बार ऑफलाइन स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है. 2021 में पिछला प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन कोविड-19 महामारी के चलते ऑनलाइन आयोजित किया गया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार रिकवरी के बाद आज भी तेजी की उम्मीद, जानें बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 फीसदी चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया.

3 minutes ago

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

15 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

18 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

20 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

20 hours ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार रिकवरी के बाद आज भी तेजी की उम्मीद, जानें बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 फीसदी चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया.

3 minutes ago

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

15 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

16 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

18 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

20 hours ago