✕

होम / बिजनेस / इस भारतीय डिफेंस कंपनी को इजरायल से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयरों में आई उछाल

इस भारतीय डिफेंस कंपनी को इजरायल से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयरों में आई उछाल

DCX सिस्टम्स को इजरायल और अन्य विदेशी ग्राहकों से 28.60 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिलने के बाद इसके शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डिफेंस सेक्टर की प्रमुख भारतीय कंपनी DCX सिस्टम्स के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. इसका मुख्य कारण कंपनी को इजरायल और अन्य ओवरसीज क्लाइंट्स से मिला 28.60 करोड़ रुपये का नया वर्क ऑर्डर है. इस खबर के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा और कंपनी के शेयरों में उल्लेखनीय उछाल आया. आइए जानते हैं शेयर बाजार में कंपनी के शेयर का कैसा प्रदर्शन है?

इजरायल के लिए ये बनाएगी कंपनी

DCX सिस्टम्स ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसे इजरायल और अन्य विदेशी ग्राहकों से CIWS एंटीना और केबल वायर हार्नेस असेंबली के निर्माण और आपूर्ति का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर कुल 28.60 करोड़ रुपये का है. इससे पहले फरवरी में कंपनी को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) से 4.79 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था.

अप्रैल में बनी नई ज्वाइंट वेंचर

अप्रैल 2025 में DCX सिस्टम्स ने Elbit Systems के साथ ज्वाइंट वेंचर की घोषणा की थी. यह ज्वाइंट वेंचर एयरबोर्न मेरीटाइम रडार सिस्टम्स, फायर कंट्रोल रडार सिस्टम्स और अन्य रडार समाधान विकसित करेगा. यह पहल मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत की गई है जिससे देश में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन

सोमवार को DCX सिस्टम्स के शेयरों की शुरुआत 297.25 रुपये पर हुई जो दिन के दौरान बढ़कर 308.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गई. खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर थोड़ा नीचे आ गया और यह 3.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 305.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था. 

बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों में 12 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है जबकि पूरे साल की बात करें तो इसमें 2 प्रतिशत की मामूली तेजी देखने को मिली है. हालांकि बीते दो वर्षों में स्टॉक ने 66 प्रतिशत की मजबूती दिखाई है. वहीं 2025 की शुरुआत से अब तक कंपनी के शेयरों में 15 प्रतिशत की गिरावट भी देखी गई थी लेकिन ताजा ऑर्डर की खबर से इसमें फिर से तेजी लौटती दिख रही है.

इन डिफेंस शेयरों में भी तेजी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को संबोधन के बाद मंगलवार को डिफेंस शेयरों में तेजी आई है. खबर लिखे जाने के दौरान भारत डायनामिक (Bharat Dynamics Ltd) के शेयर 11.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,746.70 रुपये, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 4.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 335.75 रुपये, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics Ltd (3.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,609.80 रुपये और कोचिन शिपयॉर्ड (Cochin Shipyard Ltd) 3.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,577.00 रुपये पकर कारोबार कर रहे थे. 

पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कल यानी 12 मई को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन के दौरान सेना की ओर पाकिस्तान पर किए जवाबी हमले की तरीफ की. साथ ही उन्होंने भारतीय सेना के हथियारों और मेड इन इंडिया के तहत बने प्रोडक्ट्स की भी प्रसंशा की. पीएम मोदी के संबोधन के बाद आज देश में डिफेंस सेक्टर के स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है. 

(डिस्क्लेमर : यह खबर केवल आपको जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है, BW हिन्दी आपको किसी भी निवेश की सलाह नहीं देता है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है. अगर आपको निवेश करना भी है, तो पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

10 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

12 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

5 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

10 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

10 hours ago