✕

होम / बिजनेस / South Delhi में लग्‍जरी प्रॉपर्टी बनाने की तैयारी में ये समूह? 1000 करोड़ का होगा निवेश

South Delhi में लग्‍जरी प्रॉपर्टी बनाने की तैयारी में ये समूह? 1000 करोड़ का होगा निवेश

नोएडा स्थित रियल स्‍टेट सेक्‍टर में काम करने वाला ये समूह मौजूदा समय में दिल्‍ली में कई प्रोजेक्‍ट पर काम कर रहा है. लेकिन अब दक्षिणी दिल्‍ली में काम शुरू करने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नोएडा में पहले से काम कर रहा रियल स्‍टेट डेवलपर गैलेक्‍सी ग्रुप आने वाले दिनों में सवासाडी ग्रुप के साथ मिलकर दक्षिणी दिल्‍ली में एक बेहतरीन लग्‍जरी आवासीय परियोजना को लेकर काम शुरू करने जा रहा है. हालांकि अभी ये प्रोजेक्‍ट योजनाधीन है, इसलिए इसे लेकर सही अमाउंट के बारे में कहा नहीं जा सकता है. समूह का मानना है कि इसमें 1000 करोड़ रुपये का निवेश हो सकता है. समूह का मानना है कि ये दक्षिणी दिल्‍ली की ही नहीं बल्कि भारत की सबसे शानदार परियोजना बनकर सामने आएगी. 

इससे पहले ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट में कर चुका है काम 
सवासडी और गैलेक्सी समूह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इससे पहले अपनी कई परियोजनाओं को लेकर काम कर चुका है. समूह अभी तक कई प्रोजेक्‍ट को डिलीवर कर चुका है, साथ ही अभी दिल्‍ली के रोहिणी, पश्चिमी दिल्‍ली में भी कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है. यही नहीं समूह नोएडा सेक्‍टर 63 में भी एक मेगा रिटेल और कमर्शियल प्रोजेक्‍ट को लेकर काम कर रहा है. 

क्‍या बोले समूह के निदेशक 
गैलेक्सी एंड सवासडी ग्रुप के निदेशक प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा, हमें दक्षिणी दिल्ली में अपनी इस परियोजना की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. उन्‍होंने कहा कि आज दिल्‍ली जैसे शहरों में लोग महंगे प्रोजेक्‍ट में निवेश करने का पूरी तरह से तैयार हैं. वो लग्‍जरी और कम्‍फर्ट चाहते हैं. उन्‍होंने कहा कि दक्षिणी दिल्‍ली हमेशा से ही फैशन और बेहतरीन लाइफ स्‍टाइल के लिए जाना जाता रहा है.यहां एचएनआई की एक बड़ी संख्‍या मौजूद है.उन्‍होंने ये भी कहा कि जब भी हमने यहां के लिए कुछ सोचा है उसमें हमेशा ही हमें बेहतरीन प्रतिक्रिया देखने को मिली है. 

समय पर पजेशन रहा है समूह की पहचान 
प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि समय पर पजेशन हमेशा से ही उनके ग्रुप की पहचान रहा है.उन्‍होंने कहा कि सिर्फ समय पर पजेशन ही नहीं बल्कि मॉडर्न डिजाइन, ग्राहक की जरूरत के अनुसार निर्माण, हमेशा से ही गैलेक्‍सी ग्रुप के फोकस में रहा है. इसी के चलते हम अपने ग्राहकों का विश्‍वास जीतने में कामयाब रहे हैं. ये प्रोजेक्‍ट हमारे निर्माण को एक नई पहचान देने का काम करेगा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

2 days ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.