होम / बिजनेस / ये Green Energy कंपनी कर रही 700 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी, सेबी में किया आवेदन

ये Green Energy कंपनी कर रही 700 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी, सेबी में किया आवेदन

इस IPO में फ्रेश इश्यू और ऑफर फार सेल दोनों होंगे, जिनमें प्रमोटर्स द्वारा अपने शेयर बेचने की योजना भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुजरात की रिन्यूएबल एनर्जी प्रदान करने वाली कंपनी Prozeal Green Energy ने आईपीओ (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड (SEBI) के पास आवेदन किया है, कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर के पास DRHP दाखिल कर दिया है. कंपनी ने 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए यह आवेदन किया है. इस आईपीओ में ऑफर फार सेल और फ्रेश इश्यू दोनों रहेगा.

ये है कंपनी की तैयारी

DRHP के अनुसार कंपनी 350 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाने का प्रयास करेगी. वहीं, बाकि बचे 350 करोड़ रुपये को ऑफर फार सेल के तहत इकट्ठा किया जाएगा. ये शेयर 2 रुपये के फेश वैल्यू पर जारी किया जाएगा. बता दें, कंपनी के प्रमोटर्स जैसे शोभजीत बैजनाथ राय, मनन हितेंद्रकुमार ठक्कर, एएआर ईएम वेंचर्स एलएलपी, जया चंद्रकांत गॉग्री, भावेशकुमार बाचूभाई मेहता अपने हिस्सें में से शेयरों को बेचेंगे.

आईपीओ से प्राप्त धन का उपयोग

जानकारी के अनुसार 250 करोड़ रुपये का उपयोग लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल के लिए किया जाएगा. वहीं, 19.532 करोड़ रुपये का भुगतान कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा. इसके बाद बचे पैसे का कंपनी जनरल कॉरपोरेट कामों के लिए करेगी. नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर्स नियुक्त किया गया है. वहीं, एमयूएफजी इनटाइम इंडिया लिमिटेड को इश्यू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.

कंपनी की फाइनेंशियल कंडीशन कैसी?

Prozeal Green Energy का नेट प्रॉफिट जुलाई से सितंबर के दौरान 51.595 करोड़ रुपये रहा है. इससे पहले वित्त वर्ष 2023-23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 92.244 करोड़ रुपये और 2022-23 में यह 21.521 करोड़ रुपये रहा था. बता दें, जुलाई से सितंबर 2024-25 के दौरान कंपनी का नेट वर्थ 143.841 करोड़ रुपये का रहा था.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

19 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

22 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

23 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

23 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

19 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

23 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

22 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

23 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

23 hours ago