होम / बिजनेस / 5G की लॉन्चिंग में इस ‘विदेशी’ की भूमिका भी होगी महत्वपूर्ण, जानें क्या करेगी कंपनी

5G की लॉन्चिंग में इस ‘विदेशी’ की भूमिका भी होगी महत्वपूर्ण, जानें क्या करेगी कंपनी

रिलायंस जिओ सबसे पहले दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 5G इंटरनेट सेवा शुरू करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश में 5G सर्विस इसी महीने लॉन्च होने वाली हैं. वैसे, तो इस सर्विस को भारतीय कंपनियां ही लोगों तक पहुंचाएंगी, लेकिन इसमें एक विदेशी कंपनी भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी. रिलायंस जिओ और एयरटेल 5G लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई हैं. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जिओ ने दिवाली के मौके पर 5G इंटरनेट सेवाओं की लॉन्चिंग का ऐलान कर रखा है. वहीं, एयरटेल भी इसी महीने सेवाओं की शुरुआत करेगी. वोडाफोन आइडिया इस समय आर्थिक संकट का सामना कर रही है, इसलिए फिलहाल उसने 5G की लॉन्चिंग की तिथि के बारे में कुछ नहीं बताया है.  

ये कंपनी देगी उपकरण
अब समझते हैं कि आखिर इस काम में कौनसी विदेशी कंपनी, क्या भूमिका निभा रही है. दरअसल, रिलायंस जिओ और भारती एयरटेल ने 5G इंटरनेट के विस्तार में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के लिए स्वीडन की टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी 'एरिक्सन' के साथ करार किया है. वहीं, वोडाफोन आइडिया ने भी एरिक्सन से साथ उपकरणों के लिए डील कर रखी है. हालांकि, अभी इस बारे में कुछ नहीं पता कि कंपनी 5G सर्विस कब लॉन्च करने वाली है. 5G को अमल में लाने के लिए उपकरणों का समय पर उपलब्ध होना बेहद ज़रूरी है. इसलिए इस पूरी प्रक्रिया में एरिक्सन की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है.  

एरिक्सन ने तेज किया काम
एरिक्सन का कहना है कि वह 5G नेटवर्क के लिए जरूरी सभी उपकरणों को समय रहते डिलीवर कर देगी. मीडिया रिपोर्ट्स में भारत में एरिक्सन के नेटवर्क सॉल्यूशन कारोबार के हेड नितिन बंसल के हवाले से बताया गया है कि एरिक्सन टेलीकॉम कंपनियों की मांग को 100 फीसदी पूरा करने के करीब पहुंच चुकी है. इसके लिए कंपनी पुणे में मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी को और बढ़ा रही है. बता दें कि 4G की लॉन्चिंग के लिए भी एरिक्सन से ही उपकरणों की आपूर्ति की गई थी. 

एरिक्सन के बारे में
एरिक्सन 1876 में अस्तित्व में आई थी और इसका मुख्यालय Stockholm में है. पिछले साल की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी में कुल 1,01,322 कर्मचारी काम करते हैं. कंपनी 182 देशों में ऑपरेट करती है. टेलीकम्यूनिकेशन डेवलपमेंट में इस कंपनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अब यह भारत में 5G की लॉन्चिंग के लिए सम्बंधित कंपनियों को ज़रूरी सामान उपलब्ध कराएगी. गौरतलब है कि रिलायंस जिओ सबसे पहले दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 5G इंटरनेट सेवा शुरू करेगी. जबकि भारती एयरटेल की योजना पहले चरण में अहमदाबाद, चंडीगढ़, बेंगलुरु, लखनऊ, चेन्नई, दिल्ली, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, मुंबई, पुणे और गांधीनगर में 5G इंटरनेट सेवा शुरू करने की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

1 hour ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

2 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

5 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

53 minutes ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

4 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

1 hour ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

2 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

5 hours ago