✕

होम / बिजनेस / इस कंपनी के शेयर में आई जबरदस्त उछाल, इन राज्यों में करने जा रही ये बड़ा काम...

इस कंपनी के शेयर में आई जबरदस्त उछाल, इन राज्यों में करने जा रही ये बड़ा काम...

India Glycolscs ltd ने अनाज आधारित डिस्टिलरी और बायो-फ्यूल इथेनॉल क्षमताओं का विस्तार करने की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (India Glycolscs ltd) शेयर में काफी तेजी देखने को मिली है. मंगलवार यानी 1 अक्टूबर 2024 को कंपनी के शेयर 9 प्रतिशत से भी अधिक उछल गए. शेयर में ये तेजी इंडिया ग्लाइकोल्स द्वारा अनाज आधारित डिस्टिलरी और बायो-फ्यूल इथेनॉल क्षमताओं का विस्तार करने की घोषणा के बाद देखी गई. कंपनी का शेयर सुबह बीएसई (BSE) पर 1259.95 रुपये पर खुला, जबकि सोमवार को यह 1227.85 रुपये पर बंद हुए थे. तो चलिए जानते हैं कंपनी की पूरी योजना क्या है है?

इंडिया ग्लाइकोल्स के शेयर में आई इतनी उछाल
इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड ने गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) और काशीपुर (उत्तराखंड) संयंत्रों में अनाज आधारित डिस्टिलरी की क्षमता और बायो-फ्यूल इथेनॉल की क्षमता विस्तार की घोषणा की. इसके अलावा मंत्रिमंडल ने काशीपुर (उत्तराखंड) में नए वैल्यू एडेड रासायनिक उत्पादों के लिए फैसिलिटी/प्रोजेक्ट के विस्तार की भी घोषणा की.  इसके बाद कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल आया मंगलवार को खबर लिखने तक इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड के शेयर 8.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,327.00 रुपये पर कारोबार करते नजर आए. कंपनी के शेयर की कीमत आज की उछाल के साथ अपने 1 साल या 52-सप्ताह के उच्च स्तर 1399.75 रुपये के करीब पहुंच गई है.

काशीपुर में हुआ ये काम
इंडिया ग्लाइकोल्स ने काशीपुर में मौजूदा अनाज आधारित डिस्टिलरी में 100 केएलपीडी (किलो लीटर प्रति दिन) की क्षमता सफलतापूर्वक जोड़ी है. इंडिया ग्लाइकोल्स ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि काशीपुर में अनाज आधारित डिस्टिलरी की संशोधित बढ़ी हुई क्षमता अब 500 केएलपीडी है और इसे चालू कर दिया गया है. इसके अलावा काशीपुर बायो-फ्यूल इथेनॉल संयंत्र (इथेनॉल से बायो-फ्यूल रूपांतरण) की क्षमता 180 केएलपीडी तक बढ़ाकर अब 590 केएलपीडी कर दी गई है. वहीं, नए वैल्यू-एडेड रासायनिक उत्पादों के लिए सुविधाओं/परियोजनाओं में प्रति वर्ष 2,500 मीट्रिक टन जोड़ने की घोषणा भी की. अब इसकी बढ़ी हुई क्षमता 7,500 मीट्रिक टन/वर्ष  है. 

गोरखपुर की डिस्टिलरी क्षमता बढ़ेगी
कंपनी के अनुसार गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में अनाज आधारित डिस्टिलरी क्षमता को 180 केएलपीडी तक बढ़ाने और बायो-फ्यूल इथेनॉल संयंत्र (इथेनॉल से बायो-फ्यूल रूपांतरण) को 90 केएलपीडी तक बढ़ाने का काम प्रगति पर है और इसके वित्त वर्ष की चौथी तिमाही तक चालू कर दिया जाएगा.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित