✕

होम / बिजनेस / शिवरात्रि के दिन इस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, निवेशकों का खिल जाएगा चेहरा

शिवरात्रि के दिन इस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, निवेशकों का खिल जाएगा चेहरा

ऑयल इंडिया लिमिटिड ने कंपनी ने महाशिवरात्रि के दिन निवेशकों के बीच डिविडेंड देने की घोषणा की है. कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटिड (oil india limited) ने छुट्टी वाले दिन एक बड़ी घोषणा की है. कंपनी जल्द अपने निवेशकों को डिविडेंड (Dividend) देने जा रही है. यह कंपनी के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दी है. वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर में भी तेज उछाल देखने को मिली है. बता दें, महाशिवरात्रि के चलते शुक्रवार को बाजार बंद था और इसी दौरान कंपनी ने यह घोषणा करके अपने निवेशकों को एक अच्छी खबर दी है. 

इस दिन मिलेगा डिविडेंट
कंपनी ने शुक्रवार को एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि 18 मार्च 2024 को कंपनी के बोर्ड के सदस्यों ने मिलकर डिविडेंड देने का फैसला कर लिया है. कंपनी ने कहा है कि 10 रुपये के फेस वेल्यू वाले एक शेयर पर 8.50 रुपये का दूसरा अंतरिम डिविडेंड योग्य निवेशकों को मिलेगा, यानी हर एक शेयर पर 85 प्रतिशत का फायदा होगा. 

कंपनी के शेयर में तेज उछाल
गुरुवार को कंपनी के एक शेयर की कीमत 630.10 रुपये प्रति शेयर थी. पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, तीन महीने में शेयर की कीमत 99.10 प्रतिशत बढ़ी है. सूत्रों के अनुसार कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले 6 महीनों के दौरान 123 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है. एक साल से शेयर को होल्ड करने वाले निवेशकों को अब तक 140 प्रतिशत का फायदा हो चुका है. बता दें, दिसंबर 2023 की शेयर होल्डिंग के अनुसार कंपनी में सरकार की कुल हिस्सेदारी 56.7 प्रतिशत है.    
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.