होम / बिजनेस / कौनसे प्रोडक्ट बाबा रामदेव को कराते हैं सबसे ज्यादा कमाई? ये है इसका जवाब 

कौनसे प्रोडक्ट बाबा रामदेव को कराते हैं सबसे ज्यादा कमाई? ये है इसका जवाब 

बाबा रामदेव का पतंजलि ग्रुप अगले 5 सालों में अपनी 4 कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की तैयारी कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले कुछ सालों में बाबा रामदेव की तरक्की रॉकेट की स्पीड से हुई है. योग गुरु से कारोबारी बने बना कई सेक्टर्स पर पकड़ बनाए हुए हैं और कई नए क्षेत्रों पर उनकी नज़र है. रामदेव का पतंजलि ग्रुप (Patanjali Group) अगले 5 सालों में अपनी 4 और कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की तैयारी कर रहा है. बाबा ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया था. जिन चार कंपनियों का IPO बाजार में आएगा उनमें पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि मेडिसीन, पतंजलि वेलनेस और पतंजलि लाइफस्टाइल शामिल हैं.  

इतना हो जाएगा टर्नओवर
बाबा रामदेव का मानना है कि 4 कंपनियों के बाजार में लिस्ट होने से उनके ग्रुप का टर्नओवर जो अभी 40,000 करोड़ रुपए है, वह अगले 5 साल में बढ़कर 1 लाख करोड़ हो जाएगा. जिस रफ़्तार से बाबर तरक्की कर रहे हैं, उसे देखते हुए उनके दावे पर शक करने की कोई गुंजाइश ही नज़र नहीं आती. रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड लगभग 500 प्रोडक्ट्स बनाती है और आने वाले समय में यह लिस्ट लंबी हो सकती है. हालांकि, कुछ सेगमेंट ऐसे हैं, जिसमें कंपनी को सबसे ज्यादा ग्रोथ मिल रही है. इन सेगमेंट से कंपनी को 70 फीसदी कमाई होती है.

एडिबल ऑयल
खाने का तेल यानी एडिबल ऑयल पतंजलि का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट है. कुछ वक्त पहले पतंजलि ने रुचि सोया का रिटेल बिजनेस खरीदकर इस सेक्टर में खुद को मजबूत किया था. आज रुचि सोया ऑयल और पतंजलि के खाद्य तेल की कंपनी की कुल बिक्री में 35 हिस्सेदारी है. 2019 में पतंजलि आयुर्वेद ने रुचि सोया को 4,320 करोड़ में खरीदा था. हाल ही में इसका नाम बदलकर पतंजलि फूड्स किया गया है. ये कंपनी पहले से ही शेयर बाजार में लिस्टेड है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

गाय का घी
पतंजलि को खाने के तेल के बाद गाय के घी से सबसे ज्यादा कमाई होती है. यह उसका दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट है. गाय के घी का कंपनी की कुल बिक्री में करीब 31 फीसदी योगदान है. बाबा रामदेव लगातार यह दावा करते आए हैं कि उनकी कंपनी का घाय का घी सबसे शुद्ध और अच्छा है. लोगों ने भी बाबा की बातों पर काफी हद तक भरोसा दिखाया है.

आयुर्वेदिक दवाईयां
पतंजलि अपनी दवाइयों के लिए काफी फेमस है. कोरोना महामारी के समय भी कंपनी की दवाओं ने अच्छी-खासी बिक्री दर्ज की थी. FY21 में पतंजलि आयुर्वेद के रिवेन्यु में 9% की बढ़ोत्तरी हुई थी. इतना ही नहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 14 प्रतिशत बढ़कर 485 करोड़ रुपए पहुंच गया था, जो FY20 के मुकाबले ज्यादा है. बाबा रामदेव इस सेक्टर में डाबर और झंडु जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. 

केशकांति शैंम्पू
शैंम्पू मार्केट में भी बाबा रामदेव दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर अभी भी सबसे बड़ा प्लेयर है, लेकिन केशकांति शैंम्पू ने अच्छा मार्केट कवर कर लिया है. इसका मार्केट शेयर खासकर ग्रामीण इलाके में सबसे अधिक है. यह पतंजलि का चौथा सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट बन चुका है. इसके अलावा, पतंजलि हर्बल सोप से कंपनी को हर साल करीब 600 करोड़ की कमाई होती है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

1 hour ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

2 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

5 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

56 minutes ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

4 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

1 hour ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

2 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

5 hours ago