✕

होम / बिजनेस / बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

ब्रॉडर मार्केट में मिलजुला रुझान रहा मिडकैप इंडेक्स में 0.60% से ज्यादा की बढ़त हुई, इसने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया. जबकि स्मॉलकैप में लगभग 1 फीदी की गिरावट आई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

खराब ग्लोबल संकेतों के बावजूद भारतीय बाजार कल यानि 11 मार्च नीचे से अच्छी रिकवरी हासिल करते हुए बंद हुए हैं. 11 मार्च के उठापटक भरे कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स सपाट बंद हुए हैं. निफ्टी 2,500 के बहुत ही करीब बंद हुआ है. हालांकि सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ है. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 12.85 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,102.32 पर और निफ्टी 37.60 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,497.90 पर बंद हुआ है. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.7 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

निफ्टी पर सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले शेयरों में टेंट, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, श्रीराम फाइनेंस, बीपीसीएल शामिल रहे. जबकि नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड कॉर्प, एमएंडएम शामिल रहे. अलग-अलग सेक्टरों की बात करें तो मेटल, रियल्टी, टेलीकॉम, तेल एवं गैस में 0.5-3 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि ऑटो, आईटी, बैंक में 0.3-0.7 फीसदी की गिरावट आई.

इन स्टॉक्स पर रखें पैनी नज़र

एयरटेल- टेलीकॉम इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी भारतीय एयरटेल ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि उन्होंने एलोन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के साथ स्टार लिंक इंटरनेट सर्विस के लिए एक एग्रीमेंट किया है.

नायका- ऑनलाइन और रिटेल स्टोर के जरिए ब्यूटी प्रोडक्ट सेल करने वाली कंपनी नायका की जानकारी दी है कि उन्होंने नायका एसेंशियल नाम से एक नई सब्सिडरी कंपनी को बनाया है.

ओरिएंटल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर- स्मॉल कैप कंपनी ओरिएंटल रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर ने जानकारी दी है कि उन्हें 2.78 करोड रुपए के मूल्य का एक आर्डर प्राप्त हुआ है यह आर्डर इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई की तरफ से दिया गया है बता दे कि इससे पहले पिछले हफ्ते में भी कंपनी को आर्डर प्राप्त हुआ था.

एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड- बीते मंगलवार के दिन Trai ने दिसंबर महीने में टेलीकॉम जगत की कंपनियों से जुड़े कुछ आंकड़े जारी किए हैं जिनके अनुसार रिलायंस की जियो कंपनी ने दिसंबर में 39.11 लाख ग्राहक जोड़ा किया है वहीं एयरटेल ने 10.3 लाख ग्राहक ऐड किया है वहीं वोडाफोन आइडिया के 17.2 लाख ग्राहक छोड़कर चले गए हैं.

ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज- ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज कंपनी ने अपने बोनस शेयर के संबंध में रिकॉर्ड डेट का जानकारी पेश कर दिया है जिसके मुताबिक कंपनी के बोनस शेयर के लिए 21 मार्च रिकॉर्ड डेट होगी.

कायंस टेक्नोलॉजी इंडिया- कायंस टेक्नोलॉजी इंडिया कंपनी के एमडी को भारत की रेगुलेटरी बॉडी सेबी की तरफ से शो-कॉज़ नोटिस दिया गया है. यह शो-कॉज़ नोटिस इनसाइडर ट्रेडिंग से संबंधित नियमों के उल्लंघन के शंका में जारी किया गया है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 12 मार्च 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Bharti Airtel, Canara Bank, Greenlam Industries, PNB, TRAI DATA, NYKAA, रामा फॉस्फेट, बैंक ऑफ इंडिया, केसीपी और एंड्रू यूले एंड कंपनी, Oriental Rail Infrastructure जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

15 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

17 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

17 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

14 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

8 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

10 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

11 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago