✕

होम / बिजनेस / Tesla के Bharat आने की खबर से ही चढ़े इन कंपनियों के शेयर, अभी बढ़ेगी रफ्तार!

Tesla के Bharat आने की खबर से ही चढ़े इन कंपनियों के शेयर, अभी बढ़ेगी रफ्तार!

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के भारत में कुछ सप्लायर हैं, जिनके शेयरों में अभी से उछाल आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) जल्द ही भारत की मेहमान बनने वाली है. एलन मस्क (Elon Musk) की ये कंपनी भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी. इसके लिए जगह की तलाश चल रही है. खबर है कि टेस्ला के कुछ सीनियर अधिकारियों ने इस संबंध में राजस्थान सरकार के साथ बैठक की है. इसी के साथ टेस्ला के संभावित प्लांट वाले राज्यों की लिस्ट में महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के साथ अब राजस्थान का नाम भी शामिल हो गया है. एलन मस्क 21 अप्रैल को 2 दिवसीय यात्रा पर भारत आ सकते हैं और माना जा रहा है कि तभी इसका ऐलान किया जाएगा कि टेस्ला का प्लांट कहा लगेगा.    

इन कंपनियों का टेस्ला से नाता
टेस्ला का भारत आना जहां हमारे EV ईको-सिस्टम और अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है. वहीं, इससे उन कंपनियों के शेयरों को भी बूस्ट मिल सकता है, जो टेस्ला की सप्लायर हैं. ब्लूमबर्ग सप्लायर डेटाबेस के अनुसार, सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, सुप्रजीत इंजीनियरिंग, वैरोक इंजीनियरिंग और बॉश लिमिटेड भारत में Tesla की आपूर्तिकर्ता कंपनियां हैं. इसके अलावा, गुडलक इंडिया, संधार टेक्नोलॉजीज और भारत फोर्ज भी टेस्ला की कंपोनेंट सप्लायर माना जाता है. टेस्ला के आने की खबर से ही इनमें से अधिकांश कंपनियों के शेयर चढ़ गए हैं. 

ये भी पढ़ें - Bharat में कहां मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी Tesla और क्यों? यहां मिलेगा हर जवाब

तेजी से दौड़ रहे हैं शेयर 
Varroc Engineering के शेयर मंगलवार के गिरावट वाले बाजार में भी 1.07% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे. 512 रुपए के भाव पर मिल रहा हे शेयर बीते एक महीने में 4.85% की ग्रोथ हासिल कर चुका है. Sona Blw Precision Forgings भी कल 1.58% की बढ़त के साथ 676.50 रुपए पर बंद हुआ. पिछले 5 सत्रों में इसने 4.62% की मजबूती हासिल की है. हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर कल जरूर नुकसान में रहा, लेकिन इससे पहले के 5 सेशन उसके लिए अच्छा रहे. इस दौरान इसने 6.15% का उछाल दर्ज किया. इस शेयर की कीमत 610.50 रुपए है. Samvardhana Motherson International के शेयर भी गिरावट वाले बाजार में 3.35% चढ़कर 124.85 रुपए पर पहुंच गए. इसी तरह, सुप्रजीत इंजीनियरिंग, वैरोक इंजीनियरिंग, बॉश लिमिटेड, संधार टेक्नोलॉजीज और भारत फोर्ज के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है.

काफी पुराना है टेस्ला से रिश्ता
एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में टेस्ला का प्लांट लगने से इन कंपनियों को सीधे तौर पर फायदा होगा. उन्हें टेस्ला से अभी की तुलना में ज्यादा ऑर्डर मिलेंगे. यानी उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और इससे उनके शेयरों में उछाल आना लाजमी है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Sandhar Technologies ने टेस्ला के मॉडल 3 के लिए वाइपर सिस्टम एसेंबली के लिए 2 कंपोनेंट्स बनाए था. उसके बाद से कंपनी लगातार टेस्ला के साथ जुड़ी हुई है. इसी तरह, Varroc Engineering और टेस्ला का रिश्ता भी काफी पुराना है. कंपनी को टेस्ला ने पहला ऑर्डर 2017 में दिया था. वैरोक इंजीनियरिंग ने टेस्ला के कुछ मॉडल के लिए पूरा लाइटिंग सिस्टम उपलब्ध कराया था.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

42 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

4 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

42 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

5 hours ago