होम / बिजनेस / एक अक्टूबर से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, आपका जानना है ज़रूरी

एक अक्टूबर से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, आपका जानना है ज़रूरी

एक अक्टूबर से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. जैसे कि ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए एक अक्टूबर से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बदल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सितंबर की विदाई बस कुछ ही दिन दूर है. अक्टूबर में पूरा देश दशहरा, दिवाली जैसे त्यौहार मनाएगा, लेकिन इससे पहले यानी एक अक्टूबर से देश में कुछ अहम वित्तीय बदलाव होने वाले हैं, जिनका असर सीधे आप पर पड़ेगा. उदाहरण के लिए, हर माह की एक तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है. अभी कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में नरमी का रुख है. ऐसे में संभव है कि तेल कंपनियां आम आदमी को कुछ राहत देते हुए गैस सिलेंडर के दामों में कटौती कर दें.

इन्हें नहीं मिलेगी अटल पेंशन
आयकर रिटर्न भरने वाले एक अक्टूबर से अटल पेंशन योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे. मौजूदा नियम के अनुसार, 18 साल से 40 साल तक की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक सरकार की इस पेंशन योजना का हिस्सा बन सकता है, भले ही वह इनकम टैक्स रिटर्न भरता हो या नहीं. इस योजना के तहत हर महीने पांच हजार रुपए तक की पेंशन मिलती है. हाल ही में सरकार ने योजना के नियमों में बदलाव किया है.

बदल रहे हैं कार्ड से जुड़े नियम
ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए एक अक्टूबर से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बदल रहे हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के निर्देशानुसार कार्ड से भुगतान के लिए एक अक्टूबर से टोकन व्यवस्था लागू हो जाएगी. इसके बाद मर्चेंट, पेमेंट एग्रीगेटर और पेमेंट गेटवे ग्राहकों की कार्ड से जुड़ी जानकारी को अपने यहां सुरक्षित नहीं कर सकेंगे. नई व्यवस्था के तहत ट्रांजेक्शन के दौरान एक टोकन जनरेट होगा और उसी से पेमेंट हो सकेगा.

म्यूचुअल फंड के लिए ये काम ज़रूरी
एक अक्टूबर या उसके बाद म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के लिए नॉमिनेशन डिटेल देना जरूरी होगा. ऐसा नहीं करने वाले निवेशकों को एक घोषणापत्र भरना होगा, जिसमें उन्हें नॉमिनेशन की सुविधा नहीं लेने की घोषणा करनी होगी. बाजार नियामक सेबी के नए नियमों के तहत यह व्यवस्था लागू की जाएगी.

डीमैट खाता में दोहरा सत्यापन
SEBI ने डीमैट खाताधारकों की सुरक्षा के लिए दोहरा सत्यापन ज़रूरी कर दिया है. यह नियम एक अक्टूबर से लागू हो जाएगा, यानी दोहरा सत्यापन के बाद ही डीमैट खाताधारक लॉग-इन कर पाएंगे. वहीं, रिजर्व बैंक के रेपो दर बढ़ाने के बाद बैंकों ने बचत खाता और FD पर ब्याज बढ़ा दिया है. ऐसे में डाकघर की RD, केसीसी, पीपीएफ सहित अन्य छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज में इजाफा हो सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. सुभाष चंद्रा का भावुक संदेश, बोले- ‘बाबूजी शरीर से दूर हैं, लेकिन संस्कारों में हमेशा जीवित रहेंगे’

पिता नंद किशोर गोयनका की रस्म पगड़ी के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद ने साझा की भावनात्मक पोस्ट, जीवन मूल्यों और विरासत को किया याद

16 minutes ago

भारत में बिजली की कमी हुई दोगुनी से ज्यादा, जनवरी-मई 2026 में सप्लाई संकट बढ़ा: IEA

पहली छमाही में बिजली मांग में 6% की बढ़ोतरी, रिकॉर्ड गर्मी और बढ़ती कूलिंग जरूरतों ने डाला दबाव

47 minutes ago

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

57 minutes ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

3 hours ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

4 hours ago

बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

4 hours ago

भारत में बिजली की कमी हुई दोगुनी से ज्यादा, जनवरी-मई 2026 में सप्लाई संकट बढ़ा: IEA

पहली छमाही में बिजली मांग में 6% की बढ़ोतरी, रिकॉर्ड गर्मी और बढ़ती कूलिंग जरूरतों ने डाला दबाव

47 minutes ago

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

57 minutes ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

1 hour ago