होम / बिजनेस / महंगाई के बीच इन बैंकों से आई अच्छी खबर, FD पर मिलेगा अब ज्यादा ब्याज 

महंगाई के बीच इन बैंकों से आई अच्छी खबर, FD पर मिलेगा अब ज्यादा ब्याज 

एक निजी और एक सरकारी इस तरह दो बैंकों ने फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (FD) पर ब्‍याज दरें बढ़ाई हैं. दोनों बैंकों ने 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर ये बढ़ोतरी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई की खबरों के बीच दो बैंकों ने अपने ग्राहकों को कुछ राहत दी है. इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (FD) पर ब्‍याज दरें बढ़ाई हैं. दोनों बैंकों ने 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर ये बढ़ोतरी की है. इसके पहले, कुछ अन्य बैंकों ने भी एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई थीं. बता दें कि अगस्‍त में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महंगाई को रोकने के लिए कुछ सख्त कदम उठाए थे. इसके बाद से जहां कर्ज महंगा हुआ. वहीं, कुछ फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट की ब्‍याज दरों में भी बढ़ोत्तरी दिखाई देने लगी.

IOB अब देगा इतना ब्याज
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 13 सितंबर 2022 से लागू होंगी. बैंक ने 7-29 दिन की एफडी पर 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है. जिसके बाद यह 3% से बढ़कर 3.25% पहुंच गया है. इसी तरह, 30-45 दिनों की एफडी पर भी 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है. 46 से 90 दिनों की एफडी पर अब 3.75% की दर से ब्याज मिलेगा. वहीं, 91 से 179 दिनों की एफडी पर अब 4.10% और 180 दिनों की एफडी पर 4.65% की दर से ब्याज मिलेगा. बैंक ने बढ़ोत्तरी 2 करोड़ रुपए से कम की एफडी पर की है.

एक्सिस बैंक की नई ब्याज दरें
एक्सिस बैंक की नई ब्याज दरें लागू हो गई हैं. बैंक 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए 2.75% से लेकर 5.75% की दर से ब्याज दे रही है. इस निजी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक ने अपने 7 दिन से 29 दिन की एफडी पर 25  बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. अब यह 2.50% से बढ़कर 2.75% पहुंच गया है. 30 दिन से 3 महीने तक भी 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की गई है. इसी के साथ ब्याज दर 3.00% से बढ़कर लेकर 3.25% हो गई है. इसी तरह, 3 से 6 महीने की अवधि की एफडी ब्याज दर 3.50% से 3.75% हो गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

4 hours ago