होम / बिजनेस / Ayodhya में बढ़ेगा टूरिज्म तो इन 6 शेयरों की रफ्तार में हो सकती है जबरदस्त वृद्धि!

Ayodhya में बढ़ेगा टूरिज्म तो इन 6 शेयरों की रफ्तार में हो सकती है जबरदस्त वृद्धि!

अगले तीन-चार सालों में प्रतिदिन लगभग 3 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचेंगे जिससे अयोध्या में टूरिज्म को गति मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

22 जनवरी 2024 को रामलला के भव्य स्वागत के लिए अयोध्या पूरी तरह से तैयार है. राम मंदिर बन जाने के बाद अयोध्या में दुनिया भर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आयेंगे जिससे शहर के टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और माना जा रहा है कि टूरिज्म में बढ़ोत्तरी होने के चलते शहर को आकर्षक रूप से इन्वेस्टमेंट की प्राप्ति भी होगी. 

Ayodhya को मिली 49,000 करोड़ की इन्वेस्टमेंट
रिपोर्ट्स में किये जा रहे दावों की मानें तो अगले तीन से चार सालों में प्रतिदिन लगभग 3 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचेंगे. इस एक बात से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाले दिनों में अयोध्या में टूरिज्म कितनी तेज गति से बढ़ने वाला है. इसी बीच लोग हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म के क्षेत्र में ऐसे स्टॉक्स की तलाश कर रहे हैं जिन्हें अयोध्या में बढ़ते हुए टूरिज्म का फायदा हो सके. आपको बता दें कि 2023 में आयोजित हुए उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अयोध्या को लगभग 49,000 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट प्राप्त हुई थी. 

इन स्टॉक्स पर बनाए रखें नजर
अगर आप भी ऐसे स्टॉक्स की तलाश कर रहे हैं जो अयोध्या में बढ़ते टूरिज्म की वजह से लाभान्वित हो सकें, तो हम आपके लिए लेकर आये हैं 6 ऐसे स्टॉक्स जिनकी रफ्तार अयोध्या में बढ़ते टूरिज्म की बदौलत तेज हो सकती है. 

प्रावेग (Praveg): प्रावेग की शुरुआत 2005 में हुई थी और यह गुजरात के अहमदाबाद में स्थित एक कंपनी है. प्रावेग अनुभव संबंधित टूरिज्म क्षेत्र की अग्रणी कंपनी तो है ही साथ ही कंपनी द्वारा भारत में हॉस्पिटैलिटी से संबंधित सेवाएं और इवेंट मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं. कंपनी द्वारा रण के कच्छ, अयोध्या, वाराणसी और दमन एवं दीव जैसी जगहों पर लग्जरी टेंट प्रदान करवाए जाते हैं और लग्जरी टेंट के साथ-साथ लग्जरी रिजोर्ट भी प्रदान करवाए जाते हैं. 

भारतीय होटल और ताज GVK होटल: टूरिज्म में होने वाले जबरदस्त बूस्ट से हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा और हर बजट में मौजूद होटलों को इसका फायदा होगा फिर चाहे वो 5 स्टार होटल हों या फिर अन्य होटल. भारत में मौजूद सबसे बड़ी होटल चैन में से एक IHCL (Indian Hotels Company Limited) द्वारा अयोध्या में पहले ही 2 प्रॉपर्टी खरीदी जा चुकी हैं. आपको बता दें कि ताज होटल और विवांता होटल जैसे लग्जरी होटल ब्रांड भी IHCL के अंतर्गत ही आते हैं. 

Interglobe Aviation और Spicejet: इंटरग्लोब एविएशन यानी इंडिगो के शेयरों में इस साल की शुरुआत से अभी तक लगभग 3% की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा चुकी है और पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 46% की बढ़ोत्तरी के साथ 3,052 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए हैं. स्पाइसजेट अन्य एक एविएशन कंपनी है जिसे अयोध्या में बढ़ते टूरिज्म का फायदा हो सकता है. 

IRCTC: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के पहले 100 दिनों के भीतर ही भारतीय रेलवे द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या के लिए 1000 से ज्यादा ट्रेनें चलाई जाएंगी और इसी वजह से IRCTC के स्टॉक में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है. 

EaseMyTrip और Yatra Online: EaseMyTrip और Yatra ऑनलाइन जैसी कंपनियों के स्टॉक पर भी विशेष नजर बनाये रखने की जरूरत है क्योंकि ज्यादातर श्रद्धालु इन्हीं प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अयोध्या के लिए फ्लाइट या फिर रेल की टिकट बुक करेंगे जिससे इन कंपनियों के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला सकता है. 

ITC: इस लिस्ट में आखिरी स्टॉक ITC का है. कोलकाता आधारित विभिन्न कंपनियों वाली कंपनी ITC भी लग्जरी और मिड-सेगमेंट के होटलों के क्षेत्र की एक जानी-मानी कंपनी है और फिलहाल ITC द्वारा भी अयोध्या में मौकों की तलाश की जा रही है जिसकी वजह से आने वाले समय में कंपनी के स्टॉक में भी तेजी देखने को मिल सकती है.
 
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश के लिए आई ये अच्छी खबर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago