होम / बिजनेस / फेस्टिव सीजन में इन 5 कंपनियों के शेयर खरीद सकते हैं आप, एक्सपर्ट की है सलाह

फेस्टिव सीजन में इन 5 कंपनियों के शेयर खरीद सकते हैं आप, एक्सपर्ट की है सलाह

एक्सिस सिक्योरिटीज ने कंपनी के एक शेयर का टारगेट प्राइस 9,801 रुपये रखा है. आपको बता दें कि बुधवार को बाजार बंद होने पर इस कंपनी के एक शेयर का भाव 8,784.90 रुपये था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव को देखते हुए कहीं आप भी तो कन्फ्यूज नहीं कि किस शेयर में पैसा लगाएं? यदि हां, तो एक्सिस सिक्योरिटीज ने 5 ऐसे शेयरों के नाम बताए हैं, जिनमें निवेश करके त्योहारी सीजन को खुशनुमा बना सकते हैं. आइए, जानते हैं ये 5 शेयर कौन-कौन से हैं...

1. Maruti Suzuki
एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा है कि आने वाले समय में मारुति सुजुकी कई लेटेस्ट मॉडल्स पर काम कर रही है. FY 23 की छमाही रिपोर्ट में भी कंपनी को जबर्दस्त फायदा होने की उम्मीद है. इसलिए, निवेशक Maruti Suzuki में इन्वेस्ट कर सकते हैं. एक्सिस सिक्योरिटीज ने कंपनी के एक शेयर का टारगेट प्राइस 9,801 रुपये रखा है. आपको बता दें कि बुधवार को बाजार बंद होने पर इस कंपनी के एक शेयर का भाव 8,784.90 रुपये था.

2. Bajaj Finance
एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक Bajaj Finance का भी ग्रोथ अच्छा दिख रहा है. इसके शेयर का भाव भी पॉजिटिव नोट पर दिख रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस कंपनी के एक शेयर का टारगेट प्राइस 8,250 रुपये रखते हुए निवेशकों को शेयर खरीदने की सलाह दी है. बुधवार को बाजार बंद होने पर इस कंपनी के एक शेयर का भाव 7,166.50 रुपये था.

3. SBI Cards
एक्सिस सिक्योरिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है SBI Cards. RBI द्वारा RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने के फैसले का असर SBI Cards के शेयर्स पर दिख सकता है. छमाही रिपोर्ट में कंपनी अच्छी-खासी प्रॉफिट में रह सकती है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस कंपनी के एक शेयर का टारगेट प्राइस 1,050 रुपये रखा है. बुधवार को बाजार बंद होने पर इस कंपनी के एक शेयर का भाव 958.15 रुपये था.

4. Trent
Trent काफी तेजी से अपने नए-नए स्टोर्स खोल रही है. निवेशकों को भी इस कंपनी पर भरोसा है. कंपनी के प्लान और ग्रोथ को देखते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस कंपनी के एक शेयर का टारगेट प्राइस 1,530 रुपये रखा है. बुधवार को बाजार बंद होने पर इस कंपनी के एक शेयर का भाव 1413.20 रुपये था.

5. Relaxo
Relaxo छोटे शहरों में मजबूती के साथ अपनी पकड़ बना रही है. इससे कंपनी को काफी फायदा हो रहा है. इसे देखते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज ने Relaxo पर भी निवेशकों को भरोसा करने के लिए कहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस कंपनी के एक शेयर का टारगेट प्राइस 1120 रुपये रखा है. बुधवार को बाजार बंद होने पर इस कंपनी के एक शेयर का भाव 1008.10 रुपये था.

नोट : शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. BW Hindi किसी भी प्रकार के लाभ होने का दावा नहीं करता है.

VIDEO : शेयर मार्केट से करोड़पति बनना है तो देखें ये VIDEO

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

33 minutes ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

2 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

33 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 hour ago