✕

होम / बिजनेस / आज शेयर बाजार में होगी हलचल! तिमाही नतीजों और बड़े ऐलानों पर टिकी निवेशकों की नजर

आज शेयर बाजार में होगी हलचल! तिमाही नतीजों और बड़े ऐलानों पर टिकी निवेशकों की नजर

BSE सेंसेक्स 39.78 अंक चढ़कर 83,978.49 पर पहुंचा, जबकि NSE निफ्टी 41.25 अंक की तेजी के साथ 25,763.35 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

घरेलू शेयर बाजार सोमवार को सीमित दायरे में कारोबार करते हुए मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 39.78 अंक चढ़कर 83,978.49 पर पहुंचा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 41.25 अंक की तेजी के साथ 25,763.35 पर बंद हुआ. अक्टूबर में बाजार ने मजबूत उछाल दिखाई थी, जिसके बाद कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली की. हालांकि, कुछ कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों ने गिरावट को थामे रखा.

कंपनी नतीजों से बाजार को मिला सहारा

विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों ने सोमवार को सतर्क रुख अपनाया, लेकिन अच्छी आय रिपोर्ट देने वाली कंपनियों में खरीदारी का रुझान बना रहा. इससे बाजार में स्थिरता देखने को मिली. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी दर्ज की गई, जबकि 14 गिरावट के साथ बंद हुए. महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीएमपीवी, इटर्नल, एसबीआई और सनफार्मा शीर्ष गेनर्स में शामिल रहे. वहीं, मारुति, आईटीसी, टीसीएस, एलएंडटी और बीईएल में गिरावट रही.

तेजी के संकेत देने वाले शेयर

मार्केट डेटा के मुताबिक, जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी जा रही है, उनमें Wockhardt, Vodafone Idea, Sterling & Wilson Renewable Energy, Gravita India, Schaeffler India, Shriram Finance और Jubilant Life शामिल हैं. इन कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर चुके हैं, जो इनके बुलिश ट्रेंड का संकेत है.

मंदी के संकेत वाले स्टॉक्स पर नजर

दूसरी ओर, एमएसीडी (MACD) इंडिकेटर ने कुछ शेयरों में गिरावट के संकेत दिए हैं. इनमें Netweb Technologies, Reliance Power, Zensar Technologies, Aptus Value Housing Finance, JK Cement, Reliance Infrastructure और Poly Medicure शामिल हैं. इन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है.

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, पेटीएम, इंडिगो, इंडियन होटल्स, मोबिक्विक, अदित्य बिड़ला फैशन, एलेम्बिक फार्मा, बर्जर पेंट्स, शैलेट होटल्स, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, होम फर्स्ट फाइनेंस, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, नुवामा वेल्थ और सुजलॉन एनर्जी समेत कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही परिणाम घोषित करेंगी, जिससे इन शेयरों में हलचल देखने को मिलेगी. वहीं, सिप्ला ने Inzpera Healthsciences का 100% अधिग्रहण किया और इंफो एज इंडिया ने अपनी सहायक कंपनी Redstart Labs में ₹100 करोड़ निवेश का ऐलान किया. लेमन ट्री होटल्स ने देहरादून में नया होटल लॉन्च किया, जी मीडिया ने रक्तिमानु दास को नया CEO नियुक्त किया, और इंफोसिस ने अपना AI प्लेटफॉर्म Infosys Topaz Fabric पेश किया. जाइडस लाइफसाइंसेज़ ने 6 नवंबर को ₹5,000 करोड़ तक फंड जुटाने पर विचार करने के लिए बोर्ड बैठक बुलाई है. ऐसे में इन सभी शेयरों में आज हलचल देखने को मिलेगी. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

4 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

7 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

7 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

10 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें