✕

होम / बिजनेस / IPO मार्केट में इस हफ्ते रहेगी हलचल, खुलेंगे 4 SME आईपीओ; मेनबोर्ड सेगमेंट में फिर सन्नाटा

IPO मार्केट में इस हफ्ते रहेगी हलचल, खुलेंगे 4 SME आईपीओ; मेनबोर्ड सेगमेंट में फिर सन्नाटा

SME बाजार में अगले हफ्ते जबरदस्त हलचल रहेगी, क्योंकि 4 कंपनियां अपने IPO लॉन्च करने जा रही हैं, जिनके जरिए कुल ₹185 करोड़ जुटाए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले हफ्ते शेयर मार्केट में रौनक रही, वहीं बात अगर इस हफ्ते की करें तो कई नए आईपीओ फिर से एंट्री करने जा रहे हैं. हालांकि अगले हफ्ते एसएमई आईपीओ को जलवा रहेगा. इस हफ्ते 4 नए आईपीओ एंट्री करने जा रहे हैं. वहीं 5 आईपीओ की शेयर मार्केट में लिस्टिंग होगी. ये सभी आईपीओ एसएमई सेगमेंट से हैं. इनमें मेन बोर्ड से कोई भी आईपीओ नहीं है. अगर आप आईपीओ के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करना पसंद करते हैं तो इन आईपीओ में निवेश करने का दांव लगा सकते हैं.

इस हफ्ते आने वाले IPO

Desco Infratech IPO- इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी डेस्को इंफ्राटेक अगले सप्ताह 24 मार्च को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए IPO ओपन करने वाली पहली कंपनी होगी. इसका लक्ष्य 147-150 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के एपर एंड पर 20.5 लाख शेयरों के पूरी तरह से फ्रेश इश्यू वाले बुक-बिल्ट इश्यू के माध्यम से 30.75 करोड़ रुपये जुटाना है. IPO 26 मार्च को बंद होगा.

Shri Ahimsa Naturals IPO- अगला पब्लिक इश्यू जयपुर बेस्ड क्रूड कैफीन प्रोसेसिंग कंपनी का है, जो अपर प्राइस बैंड पर 73.81 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा रखती है. आईपीओ में 50.02 करोड़ रुपये मूल्य के 42.03 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर्स द्वारा 23.79 करोड़ रुपये के 19.99 लाख शेयरों का ऑफर फोर सेल शामिल है. 25 मार्च को खुलने वाले और 27 मार्च को बंद होने वाले इस इश्यू का प्राइस बैंड 113-119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

ATC Energies System IPO- लिथियम आयन बैटरी बनाने वाली कंपनी 25 मार्च को 63.76 करोड़ रुपये का आईपीओ भी लॉन्च करने वाली है, जिसका प्राइस बैंड 112-118 रुपये प्रति शेयर है. 54.03 लाख शेयरों वाले आईपीओ में 51.02 करोड़ रुपये के 43.23 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर संदीप गंगाबिशन बाजोरिया द्वारा 12.74 करोड़ रुपये के 10.8 लाख शेयरों का ऑफर फोर सेल शामिल है. कंपनी 27 मार्च को अपना ऑफर बंद करेगी.

Identixweb IPO- Shopify app डेवलप करने वाली आइडेंटिक्सवेब अगले सप्ताह 26 मार्च को अपना पहला पब्लिक इश्यू खोलने वाली अंतिम कंपनी होगी. इसने अपने आईपीओ के लिए 51-54 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है, जो 28 मार्च को बंद होगा. टेक्नोलॉजी कंपनी ने अपर मूल्य बैंड पर 30.8 लाख शेयरों के पब्लिक इश्यू के माध्यम से 16.66 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है.

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Paradeep Parivahan IPO और Divine Hira Jewellers IPO का शेयर अलॉटमेंट 20 मार्च को पूरा हो चुका है. अब ये दोनों कंपनियां 24 मार्च को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होंगी. Paradeep Parivahan के शेयर बीएसई एसएमई पर और डिवाइन हीरा ज्वैलर्स के शेयर NSE SME पर लिस्ट होंगे. Rapid Fleet IPO और Active Infrastructures IPO का शेयर अलॉटमेंट 26 मार्च को फाइनल किया जाएगा. इन दोनों कंपनियों के शेयर 28 मार्च को एनएसई एसएमई पर लिस्ट होने की संभावना है. वहीं, Grand Continent Hotels आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट 25 मार्च को तय होने की उम्मीद है. इसके शेयर 27 मार्च को एनएसई एसएमई पर लिस्ट हो सकते हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

8 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

10 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

11 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

8 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

2 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

4 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

4 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago