होम / बिजनेस / शेयर बाजार में कल छाई रही हरियाली, जानिए आज कैसी रहेगी मार्केट की चाल?

शेयर बाजार में कल छाई रही हरियाली, जानिए आज कैसी रहेगी मार्केट की चाल?

भारतीय शेयर बाजारों में कल लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स जहां 1577 अंक चढ़कर बंद हुआ, वहीं निफ्टी ने फिर 23,300 के स्तर को पार कर लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार कल यानि 15 अप्रैल को मजबूत रुख के साथ बंद हुए और निफ्टी 23,300 से ऊपर पहुंच गया. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 3 फीसदी की बढ़त रही. सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. रियल्टी इंडेक्स 5 फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ है. निफ्टी में इंडसइंड बैंक, श्रीराम फाइनेंस, एलएंडटी, टाटा मोटर्स और एक्सिस बैंक टॉप गेनर रहे. जबकि एचयूएल और आईटीसी नुकसान में रहे. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3-3 फीसदी की तेजी आई, सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. रियल्टी इंडेक्स में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. मेटल और ऑटो इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं. एनर्जी, IT, तेल-गैस शेयरों में भी खरीदारी रही.

निफ्टी बैंक साल के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है. निफ्टी बैंक 18 दिसंबर 2024 के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है. सेंसेक्स 1,578 प्वाइंट चढ़कर 76,735 पर बंद हुआ है, निफ्टी 500 प्वाइंट चढ़कर 23,329 पर बंद हुआ है. निफ्टी बैंक 1,377 प्वाइंट चढ़कर 52,380 पर बंद हुआ है. मिडकैप 1,473 प्वाइंट चढ़कर 51,974 पर बंद हुआ है, सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में खरीदारी रही. निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में खरीदारी रही, निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में खरीदारी रही.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें Sai Life Science, Intellect Design Arena, Data Patterns (India), Valor Estate, Akums Drugs & Pharma, PTC Industries और Mazagon Dock Shipbuilders शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Aster DM Healthcare, Sumitomo Chemical India, Atul, Campus Activewear, Anand Rathi Wealth, Max Healthcare और Vedant Fashions के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 16 अप्रैल 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में ICICI Pru, IREDA, Quality Care India, Banks, Mahanagar Gas, Federal Bank, Crisil, Gensol Engineering जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गोल्ड पर पीएम मोदी की अपील का असर, ज्वेलरी स्टॉक्स में भारी बिकवाली, टाइटन समेत कई शेयर 7% तक गिरे

सोने की खरीद टालने की अपील से बाजार में मचा हड़कंप, ज्वेलरी सेक्टर पर दबाव बढ़ा

2 hours ago

सूखा-बाढ़ से लड़ने को तैयार भारतीय खेती, सरकार ने जारी कीं 2,996 नई फसल किस्में

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, वर्ष 2014 से 2025 के बीच भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणाली के तहत कुल 2,996 जलवायु-लचीली फसल किस्में जारी की गईं.

2 hours ago

निजी कंपनियों ने निवेश में लगाया जोर, प्राइवेट कैपेक्स 67% उछलकर 7.7 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

CII ने CMIE Prowess डेटाबेस में शामिल करीब 1,200 कंपनियों का विश्लेषण किया. रिपोर्ट के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने निजी निवेश में सबसे बड़ा योगदान दिया.

5 hours ago

होर्मुज संकट से तेल सप्लाई प्रभावित, बाजार खुलते ही कच्चा तेल 104 डॉलर के पार

दुनिया का करीब 20 प्रतिशत कच्चा तेल होर्मुज स्ट्रेट से गुजरता है. ऐसे में यहां किसी भी तरह का सैन्य तनाव या जहाजों की आवाजाही रुकने का सीधा असर वैश्विक तेल सप्लाई और कीमतों पर पड़ता है.

5 hours ago

शेयर बाजार में निवेशकों के लिए बड़ा दिन, कई दिग्गज कंपनियों के शेयर रहेंगे फोकस में

शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 414.69 अंक यानी 0.53 प्रतिशत चढ़कर 77,328.19, जबकि NSE निफ्टी 178.6 अंक यानी 0.74 प्रतिशत मजबूत होकर 24,176.15 पर बंद हुआ था.

6 hours ago


बड़ी खबरें

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

1 hour ago

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

41 minutes ago

शैलेश चतुर्वेदी ने Neopolis Brands के लिए जुटाए ₹90 करोड़, भारत में ग्लोबल फैशन विस्तार की बड़ी तैयार

Neopolis Brands का उद्देश्य भारत में ग्लोबल फैशन ब्रांड्स को लोकल जरूरतों के अनुसार ढालकर उन्हें बड़े स्तर पर स्थापित करना है.

1 hour ago

गोल्ड पर पीएम मोदी की अपील का असर, ज्वेलरी स्टॉक्स में भारी बिकवाली, टाइटन समेत कई शेयर 7% तक गिरे

सोने की खरीद टालने की अपील से बाजार में मचा हड़कंप, ज्वेलरी सेक्टर पर दबाव बढ़ा

2 hours ago

सूखा-बाढ़ से लड़ने को तैयार भारतीय खेती, सरकार ने जारी कीं 2,996 नई फसल किस्में

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, वर्ष 2014 से 2025 के बीच भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणाली के तहत कुल 2,996 जलवायु-लचीली फसल किस्में जारी की गईं.

2 hours ago