होम / बिजनेस / शेयर बाजार में कल छाई रही हरियाली, जानिए आज कैसी रहेगी मार्केट की चाल?

शेयर बाजार में कल छाई रही हरियाली, जानिए आज कैसी रहेगी मार्केट की चाल?

कारोबार के अंत में कल बीएसई सेंसेक्स 341.05 अंक उछलकर 74,169.95 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का 50 शेयर इंडेक्स, निफ्टी 112.45 अंक बढ़कर 22,509.65 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार कल यानि 17 मार्च को मजबूत रुख के साथ बंद हुए और निफ्टी 22,500 से ऊपर पहुंच गया. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 341.04 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 74,169.95 पर और निफ्टी 111.55 अंक या 0.50 प्रतिशत बढ़कर 22,508.75 पर बंद हुआ है. कल लगभग 1541 शेयरों में तेजी आई, 2403 शेयरों में गिरावट आई और 115 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.7 प्रतिशत बढ़त लेकर बंद हुआ. वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ.

सेक्टोरल इंडेक्सों में ऑटो, बैंक, मेटल, पावर, फार्मा में 0.5-1 फीसदी की तेजी आई, जबकि रियल्टी, मीडिया में 0.5 फीसदी की गिरावट आई. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की तेजी और स्मॉलकैप इंडेक्स में सपाट चाल दर्ज की गई. बजाज फिनसर्व, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, डॉ रेड्डीज लेब्स, ट्रेंट, एक्सिस बैंक निफ्टी पर सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि ब्रिटानिया, हीरो मोटोकॉर्प, विप्रो, बीपीसीएल, नेस्ले में गिरावट दर्ज की गई.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, जोमैटो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर शामिल रहे. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने आईटीसी, नेस्ले, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 18 मार्च 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में NBCC Ltd, Bajaj Finserv, Shilpa Medicare, IREDA, JM Financial, Aditya Birla Real Estate, Religare Enterprises, Star Cement, Vedanta, Samvardhana Motherson, Bank of Maharashtra, Ircon international जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

5 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.