✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में कल मचा था हाहाकार, क्या आज मार्केट में आएगा सुधार?

शेयर बाजार में कल मचा था हाहाकार, क्या आज मार्केट में आएगा सुधार?

कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 2,226.79 अंक या 2.95 फीसदी की गिरावट के साथ 73,137.90 पर और निफ्टी 742.85 अंक या 3.24 फीसदी की गिरावट के साथ 22,161.60 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार में कल यानि 7 अप्रैल को 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसके बाद दलाल स्ट्रीट पर मंदड़ियों ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली. अमेरिका द्वारा लगाए गए रिसीप्रोकल टैरिफ के कारण ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण दुनिया भर में निवेशकों के सेंटीमेंट पर निगेटिव असर हुआ है. सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए है. मेटल इंडेक्स में 6.7 फीसदी, रियल्टी में 5.6 फीसदी और मीडिया, पीएसयू बैंक, ऑटो, एनर्जी और आईटी 2.5-4 फीसदी नीचे बंद हुए हैं. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 2.226.79 अंक या 2.95 फीसदी की गिरावट के साथ 73.137.90 पर और निफ्टी 742.85 अंक या 3.24 फीसदी की गिरावट के साथ 22,161.60 पर बंद हुआ. इस बिकवाली से निवेशकों वेल्थ 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पिछले कारोबारी सत्र के 403 लाख करोड़ रुपये से घटकर 390 लाख करोड़ रुपये रह गया है. 

ट्रेंट, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस और एलएंडटी निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं. जबकि, जोमैटो और हिंदुस्तान यूनिलीवर निफ्टी के टॉप गनरों में रहे हैं. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में क्रमशः 3.4 फीसदी और 4 फीसदी की गिरावट आई. बीएसई पर 770 से ज्यादा स्टॉक आज 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए. इनमें सीमेंस, जिंदल सॉ, पंजाब एंड सिंध बैंक, थर्मेक्स, स्वान एनर्जी, नाल्को, इंटेलेक्ट डिजाइन, सोभा, हिंदुस्तान कॉपर, सम्मान कैपिटल, भारत फोर्ज, डीएलएफ, गोदरेज प्रॉपर्टीज, इंडियामार्ट इंटरमेश, स्टर्लिंग विल्सन, टीबीओ टेक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, जिंदल स्टेनलेस, हैप्पिएस्ट माइंड्स शामिल हैं.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें उनमें 360 One Wam, Delhivery, Vedant Fashions, Linde India, Aegis Logistics, GMR Airports और Westlife Foodworld शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Siemens, Trent, Godawari Power, Jindal Saw, Authum Investment & Infrastructure, Brainbees Solutions और Wockhardt के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 07 अप्रैल 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में M&M, Bharat Electronics Ltd, Titan, KPI Green जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

14 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

16 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

17 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

13 hours ago