✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में पिछले हफ्ते रही जोरदार तेजी, जानिए आज कैसी रहेगी इसकी चाल?

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते रही जोरदार तेजी, जानिए आज कैसी रहेगी इसकी चाल?

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो बीते हफ्ते सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए. निफ्टी रियल्टी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुड फ्राइडे के चलते भारतीय बाजार 18 अप्रैल को बंद रहें. यहीं कारण रहा कि बीते हफ्ते केवल बाजार में केवल 4 दिन ट्रेडिंग हुई. हालांकि छुट्टी के कारण कम हुए सप्ताह में भी भारतीय बाजारों ने अपना दमखम बरकरार रखा और वीकली आधार पर बाजार फरवरी 2021 के बाद से सबसे बड़ी वीकली बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा. 17 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 3,395.94 अंक यानी 4.51 फीसदी की बढ़त के साथ 78.553.20 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 1,023.1 अंक यानी 4.48 फीसदी की बढ़त के साथ 23,851.65 के स्तर पर बंद हआ.

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो बीते हफ्ते सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए. निफ्टी रियल्टी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए. वहीं निफ्टी बैंक इंडेक्स 6.4 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 5.6 फीसदी, निफ्टी मीडिया इंडेक्स 5 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस और ऑटो इंडेक्स 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए. लगातार 2 हफ्ते तक भारतीय बाजार में बिकवाली करने के बाद 17 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने 14,670.14 करोड़ रुपये की खरीदारी की. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,470.52 करोड़ रुपये की बिकवाली की.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें Emcure Pharmaceuticals, KFin Technologies, International Gemmological Institute, Brainbees Solutions और Aurobindo Pharma शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Gillette India, ABSL AMC और Godawari Power के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 21 अप्रैल 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में HDFC Bank, ICICI Bank, Yes Bank, Nykaa, Shree Cement Limited, BHEL, Vedanta, Bank of Baroda, ITC, Ujaas Energy, Jubilant FoodWorks, Jio Financial, Tata Elxsi Ltd, Infosys, Just Dial, HDFC Life जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

2 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

4 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

5 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

6 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

5 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.