✕

होम / बिजनेस / विदेशी मुद्रा भंडार में आया जोरदार उछाल, जानिए कितने अरब डॉलर पर पहुंचा फॉरेन रिजर्व

विदेशी मुद्रा भंडार में आया जोरदार उछाल, जानिए कितने अरब डॉलर पर पहुंचा फॉरेन रिजर्व

विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत के लिए बीते सप्ताह बम बम रहा. एक ही सप्ताह में अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 15.26 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

होली के दिन भारत गुड न्यूज सुनने को मिली. भारत के फॉरेक्स रिजर्व में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. भारत के फॉरेक्स रिजर्व में साढ़े पांच महीने के बाद एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. आंकड़ों के अनुसार देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 15 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. जिसके बाद देश की विदेशी दौलत 650 अरब डॉलर के पार चली गई है. जानकारों की मानें तो देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा आगे भी देखने को मिल सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के फॉरेक्स रिजर्व कितनी तेजी देखने को मिली है.

भरपूर बढ़ा अपना विदेशी मुद्रा भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 7 मार्च 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 15.267 बिलियन डॉलर की भारी बढ़ोतरी हुई है. इससे एक सप्ताह पहले यानी 28 फरवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 1.781 बिलियन डॉलर की कमी हुई थी. इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब बढ़ कर 653.966 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 बिलियन डॉलर पर के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था.

FCA में बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में बढ़ोतरी हुई है. 7 मार्च 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में 13.933 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर 557.282 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

गोल्ड रिजर्व और एसडीआर भी बढ़ा

बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में भी वृद्धि हुई है. रिजर्व बैंक के मुताबिक 7 मार्च 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में 1.053 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है. इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर 74.325 बिलियन डॉलर तक चला गया है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी बढ़ोतरी हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 212 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. अब यह बढ़ कर 18.210 बिलियन डॉलर का हो गया है. इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में 69 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. अब यह बढ़ कर 4.078 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

13 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

15 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

15 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

12 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

7 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

8 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

9 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago