✕

होम / बिजनेस / विदेशी खजाने में हुआ बंपर इजाफा, 4.55 अरब डॉलर का आया उछाल, गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

विदेशी खजाने में हुआ बंपर इजाफा, 4.55 अरब डॉलर का आया उछाल, गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

सप्ताह के दौरान सोने का भंडार 4.52 अरब डॉलर बढ़ा है, जबकि मुद्रा भंडार में सबसे ज्यादा योगदान वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियों में महज 19.6 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारत का खजाना बढ़ा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से शुक्रवार (16 मई) को जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 9 मई, 2025 को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 690.62 अरब डॉलर पर पहुंच गया. देश में सोने के भंडार में भी इजाफा हुआ है. इसके एक हफ्ते पहले भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.06 अरब डॉलर घटकर 686.06 अरब डॉलर रहा था, सितंबर, 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.89 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था.

विदेशी मुद्रा भंडार में फिर बढ़ोतरी

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 9 मई 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $4.553 बिलियन की शानदार बढ़ोतरी हुई है. दरअसल, बीते सप्ताह अपने स्वर्ण भंडार में खूब वृद्धि हुई है. इसका असर अपने विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ा और यह अब बढ़ कर $690.617 बिलियन तक पहुंच गया है. इससे एक सप्ताह पहले यानी 2 मई को अपने भंडार में $2.06 बिलियन की कमी हुई थी. गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 बिलियन पर के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था.

फॉरेन करेंसी असेट में वृद्धि

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में वृद्धि हुई है. 9 मई 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $196 मिलियन की वृद्धि हुई है. अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $581.373 बिलियन का हो गया है. उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

गोल्ड रिजर्व बढ़ा लेकिन एसडीआर घटा

बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में खूब बढ़ोतरी हुई है. रिजर्व बैंक के मुताबिक बीते 9 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व में $4.518 बिलियन की भारी वृद्धि हुई. इससे एक सप्ताह पहले यानी 2 मई 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भी इसमें $2.545 बिलियन की तगड़ी कमी हुई थी. इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर USD 86.337 बिलियन तक पहुंच गया है.

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी कमी हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 26 मिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब यह घट कर 18.532 बिलियन डॉलर का रह गया है. इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में 134 मिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब यह घट कर $4.374 बिलियन का रह गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

3 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

8 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

10 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

3 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

5 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

8 hours ago