होम / बिजनेस / दिसंबर में हो सकती है जीएसटी काउंसिल की बैठक, हो सकते हैं कई अहम फैसले
दिसंबर में हो सकती है जीएसटी काउंसिल की बैठक, हो सकते हैं कई अहम फैसले
जीएसटी परिषद की इस बैठक में ऑनलाइन गेमों पर कर सहित मौजूदा समय में कुछ मसले जिन्हें अपराध की श्रेणी में गिना जाता है उन्हें अपराधमुक्त करने पर जीएसटी परिषद निर्णय ले सकती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
गुजरात और हिमाचल में हो रहे विधानसभा चुनावों के बीच आगामी दिसंबर में जीएसटी परिषद की बैठक हो सकती है. जीएसटी परिषद की इस बैठक में कई अहम फैसले होने की संभावना है जिसमें कई अन्य वस्तुओं पर टैक्स इम्पोज किया जा सकता है. इससे पहले आखिरी जीएसटी की बैठक चंडीगढ़ में हुई थी. जिसमें कई अहम फैसले लिए गए थे.
किन मसलों पर लिया जा सकता है फैसला
दिसंबर में होने वाली जीएसटी परिषद की इस बैठक में ऑनलाइन गेमों पर कर सहित मौजूदा समय में कुछ मसले जिन्हें अपराध की श्रेणी में गिना जाता है उन्हें अपराधमुक्त करने पर जीएसटी परिषद निर्णय ले सकती है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसे पहले जीएसटी परिषद की बैठक चंडीगढ़ में हुई थी. जिसमें कई फूड आईटम पर टैक्स लगाने का निर्णय किया गया था.
कहां हो सकती है बैठक
जीएसटी काउंसिल की बैठक अलग-अलग राज्यों में होती है. इससे पहले चंडीगढ़ में होने के बाद अब ये बैठक तमिलनाडु के मदुरै में हो सकती है. जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. इस बैठक की दूसरी सबसे अहम बात ये भी है कि इस बैठक में नए राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा शामिल होंगें. मौजूदा समय में राजस्व सचिव तरूण बजाज 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. जिनकी जगह पर संजय मल्होत्रा भी भाग ले सकते हैं.
गुजरात- हिमाचल चुनाव से पहले मीटिंग
चुनाव आयोग अब तक हिमाचल प्रदेश के चुनावों का ऐलान कर चका है. जबकि गुजरात के चुनावों का ऐलान होना है. एसे में जीएसटी परिषद की ये बैठक चुनावों से पहले हो सकती है. अगर ऐसा होता है और इसमें कोई नया टैक्स लगता है तो वो चुनावों में मुद्दा भी बन सकता है.
जीएसटी परिषद की लास्ट बैठक कहां हई थी
इससे पहले जीएसटी परिषद की आखिरी बैठक चंडीगढ़ में हुई थी. जहां इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे. जिसमें कई खाद्य पदार्थो पर टैक्स लगाने से लेकर दूसरे कई अन्य निर्णय भी शामिल थे. ये जीएसटी परिषद की 47 वीं बैठक थी. इसमें जीओएम की नए टैक्स में बदलाव की सिफारिश को स्वीकार कर लिया गया था.
टैग्स