✕

होम / बिजनेस / बाजार में जबरदस्त तेजी, निफ्टी 25,000 के पार; जानें आज कहां निवेश करना रहेगा फायदेमंद

बाजार में जबरदस्त तेजी, निफ्टी 25,000 के पार; जानें आज कहां निवेश करना रहेगा फायदेमंद

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 594.95 अंक यानी 0.73% बढ़कर 82,380.69 पर बंद हुआ था. वहीं, NSE निफ्टी 169.90 अंक यानी 0.68% चढ़कर 25,239.10 पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली थी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 594.95 अंक यानी 0.73% बढ़कर 82,380.69 पर बंद हुआ था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 169.90 अंक यानी 0.68% चढ़कर 25,239.10 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 657 अंक तक उछला था. बाजार में यह तेजी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत दोबारा शुरू होने की खबर से आई थी.

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों का प्रदर्शन
कल सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, भारती एयरटेल और टाटा स्टील ने मजबूत प्रदर्शन किया था. वहीं एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे थे.

इन शेयरों में दिखी मजबूती
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज जिन शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है और जिन्होंने 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया उनमें रेडिंगटन, गॉडफ्रे फिलिप्स, जीई शिपिंग, एजिस लॉजिस्टिक्स, उषा मार्टिन, रिलायंस पावर और महानगर गैस शामिल हैं. इन शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं और निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है.

मंदी के संकेत देने वाले शेयर
वहीं MACD इंडिकेटर के अनुसार कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत भी सामने आए हैं. इनमें गोडावरी पावर, जेबीएम ऑटो, एचबीएल पावर, वोडाफोन आइडिया, कॉनकॉर्ड बायोटेक, गोदरेज कंज्यूमर और गुजरात मिनरल डेवलपमेंट शामिल हैं. इन शेयरों में गिरावट की संभावना जताई जा रही है. 

विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में फिलहाल भावनात्मक तेजी देखी जा रही है, जो अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर भी निर्भर है. ऐसे में निवेशकों को हर तेजी को मौका मानकर निवेश करने के बजाय, फंडामेंटल्स और तकनीकी संकेतकों का मूल्यांकन कर ही कदम उठाना चाहिए. आने वाले दिनों में विदेशी निवेश, डॉलर की चाल और क्रूड ऑयल की कीमतें भी बाजार की दिशा तय कर सकती हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

22 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 day ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 day ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 day ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

3 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 hour ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

11 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

3 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

5 hours ago