✕

होम / बिजनेस / छुट्टी के बाद आज बाजार में जोरदार तेजी की उम्मीद, इन शेयरों पर लगाएं दांव!

छुट्टी के बाद आज बाजार में जोरदार तेजी की उम्मीद, इन शेयरों पर लगाएं दांव!

आज यानी 11 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में एक शक्तिशाली शुरुआत की उम्मीद है. वैश्विक संकेत, ट्रंप की घोषणा, गिफ्ट निफ्टी की मजबूती सभी कारक मिलकर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दमदार तेजी आ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 11 अप्रैल को बड़ी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि सेंसेक्स में 1500 से 2000 अंकों तक का उछाल देखने को मिल सकता है. इसके पीछे कई अहम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार हैं, जिन्होंने निवेशकों की भावनाओं को सकारात्मक बना दिया है.  बाजार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के चलते बंद रहा, लेकिन इस बीच वैश्विक बाजारों से बड़ी तेजी के संकेत मिले हैं. 11 अप्रैल को जब बाजार खुलेगा, तब इसका असर भारतीय बाजार पर साफ देखा जा सकता है. तो आइए जानते हैं आज आपको किन शेयरों पर दांव लगाना चाहिए?

बुधवार को बाजार का हाल

बुधवार, 9 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में भी मजबूती देखने को मिली थी.  बीएसई सेंसेक्स 354.45 अंकों की बढ़त के साथ *74,337.46* पर बंद हुआ था.  वहीं, एनएसई निफ्टी 111.05 अंक चढ़कर 22,474.05 पर बंद हुआ था. यह दर्शाता है कि निवेशकों में पहले से ही पॉजिटिव सेंटिमेंट मौजूद था, और अब नए संकेतों के साथ यह तेजी और भी तेज हो सकती है.

इन 4 कारणों से आ सकती है जबरदस्त तेजी

1. गिफ्ट निफ्टी से पॉजिटिव संकेत: गिफ्ट निफ्टी में लगभग 3% तक की तेजी देखी गई है, जो इस बात का संकेत है कि शुक्रवार को बाजार जोरदार तेजी के साथ खुल सकता है. यह संकेत न केवल निवेशकों को उत्साहित कर रहा है, बल्कि विदेशी निवेशकों के लिए भी आकर्षण बढ़ा रहा है.

2. ग्लोबल बाजारों में भारी उछाल: 10 अप्रैल को अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजारों में जोरदार तेजी रही. डॉव जोन्स, नैस्डैक और एसएंडपी 500 जैसे प्रमुख अमेरिकी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए. एशियाई बाजारों में भी मजबूती रही. इसका असर भारतीय बाजार में शुक्रवार को देखने को मिलेगा.

3. डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ स्थगन फैसला: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़कर बाकी देशों पर लगे टैरिफ को 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है. इस फैसले ने ग्लोबल ट्रेड वॉर के खतरे को कुछ हद तक कम किया है और निवेशकों को राहत दी है.

4. छुट्टी के बाद बाजार की एक साथ प्रतिक्रिया: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बंद थे, लेकिन वैश्विक बाजारों में तेजी ने माहौल को और भी अनुकूल बना दिया. अब शुक्रवार को एक साथ रिएक्शन देखने को मिलेगा, जिससे बाजार में तेज उछाल की संभावना बढ़ जाती है.

इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

बाजार जानकारों का कहना है कि यह तेजी शॉर्ट टर्म हो सकती है लेकिन इसमें मुनाफा कमाने का अच्छा मौका है. हालांकि, वे सलाह देते हैं कि ट्रेडिंग करते समय स्टॉप लॉस का इस्तेमाल करें और लंबी अवधि के निवेश निर्णय सोच-समझकर लें. निवेशक इन शेयरों पर दांव लगा सकते हैं-

- बैंकिंग सेक्टर में HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank और SBI
-अमेरिकी बाजारों में तेजी का सीधा असर IT कंपनियों पर पड़ता है, खासकर एक्सपोर्ट बेस्ड कंपनियों पर, ऐसे में Infosys, TCS, Wipro और HCL Tech पर नजर रखें.
 -ग्लोबल डिमांड में तेजी और चीन से जुड़े संकेतों का असर मेटल स्टॉक्स पर पड़ सकता है, ऐसे में Tata Steel, JSW Steel और Hindalco के शेयर में तेजी आ सकती है. कॉमोडिटी प्राइस में रिकवरी से इन शेयरों को सपोर्ट मिल सकता है.
-फेस्टिव सीजन और रूरल डिमांड में तेजी से ऑटो सेक्टर को बूस्ट मिल सकता है. ऐसे में  Maruti Suzuki, Tata Motors, Hero MotoCorp और Bajaj Auto के शेयर में तेजी आ सकती है.
इसके अलावा वोलैटिलिटी को ध्यान में रखते हुए ट्रेडिंग प्लान तैयार करें और मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी का लाभ मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर : शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है, ये खबर केवल आपको जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है. BW हिन्दी आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है, अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

10 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

12 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

13 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.