✕

होम / बिजनेस / निवेशक रखें पैसे तैयार, आने वाली है इन 5 कंपनियों के IPO की भरमार, SEBI ने दी मंजूरी

निवेशक रखें पैसे तैयार, आने वाली है इन 5 कंपनियों के IPO की भरमार, SEBI ने दी मंजूरी

दिलचस्प बात यह है कि पिछले सप्ताह मंजूर किए गए पांच IPO में से चार IPO के आवेदन तीन महीने की समयसीमा के भीतर प्रोसेस हो गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IPO निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 5 कंपनियों को IPO की योजना के लिए मंजूरी दे दी है. इन कंपनियों में स्विगी, हुंडई मोटर इंडिया, एक्मे सोलर होल्डिंग्स, विशाल मेगा मार्ट और ममता मशीनरी शामिल हैं. सेबी ने स्विगी और हुंडई मोटर इंडिया को 24 सितंबर को और विशाल मेगा मार्ट को 25 सितंबर को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया, जबकि एक्मे सोलर होल्डिंग्स और ममता मशीनरी को 27 सितंबर को यह लेटर प्राप्त हुआ. ऑब्जर्वेशन लेटर जारी करने का मतलब है कि कंपनी अगले एक साल के भीतर अपना IPO लॉन्च कर सकती है.

Swiggy के आईपीओ को हरी झंडी  
 
Swiggy इंडिया ने 30 अप्रैल 2024 को IPO लॉन्च करने के लिए सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर फाइल किया था. सेबी ने 24 सितंबर 2024 को कंपनी को अपना ऑब्जर्वेशन लेटर जारी कर दिया है.  स्विगी ने रेगुलेटर के पास अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर भी दाखिल किया था जिसके मुताबिक कंपनी 3750 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू यानि नए शेयर्स जारी कर जुटाएगी साथ में ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के जरिए 6000 करोड़ रुपये जुटाने की भी योजना हैं जिसमें निवेशक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. यानि कंपनी IPO के जरिए 10,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है.

हुंडई मोटर के आईपीओ को सेबी की इजाजत

SEBI ने देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर कार कोरियाई कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड को भी आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. हुंडई मोटर आईपीओ के जरिए 25000 करोड़ रुपये जुटाएगी जो साइज के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. हुंडई मोटर को भी सेबी ने ऑब्जर्वेशन लेटर जारी कर दिया है. प्रमोटर हुंडई मोटर कंपनी ऑफर-फॉर सेल में सेलिंग शेयरहोल्डर होगी. कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया और मॉर्गन स्टेनली इंडिया इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं.

विशाल मेगा मार्ट के IPO को मिली मंजूरी

केदारा कैपिटल और पार्टनर्स ग्रुप के निवेश वाली विशाल मेगा मार्ट फैशन से जुड़ी हाइपरमार्केट चेन है और इसका इरादा बाजार से करीब 1 अरब डॉलर जुटाने का है. कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेफरीज, जेपी मॉर्गन, ICICI सिक्योरिटीज और मॉर्गन स्टेनली आईपीओ को संभालने वाले लीड मैनेजर हैं, सेबी को 29 जुलाई को कंपनी से ड्राफ्ट पेपर्स प्राप्त हुए थे.

एक्मे सोलर होल्डिंग्स (Acme Solar Holdings)

गुरुग्राम स्थित रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स ने 2 जुलाई को सेबी के पास IPO कागजात दाखिल किए थे, ताकि पब्लिक इश्यू के जरिए 3000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकें. IPO में 2000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और प्रमोटर एक्मे क्लीनटेक सॉल्यूशंस द्वारा 1000 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री OFS के जरिए की जाएगी.

ममता मशीनरी (Mamata Machinery IPO)

गुजरात स्थित पैकेजिंग इक्विपमेंट कंपनी ममता मशीनरी ने 28 जून को IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए. इसके IPO में पूरी तरह से इसके प्रमोटरों द्वारा 73.82 लाख इक्विटी शेयरों का OFS शामिल है.

इसके अलावा, मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 27 सितंबर को मैनपावर सर्विसेज, टोल प्लाजा मैनेजमेंट और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोवाइडर Innovision के ड्राफ्ट पेपर्स लौटा दिए हैं. कंपनी ने 19 अगस्त को सेबी के पास कागजात दाखिल किए थे. IPO में 315 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और प्रमोटरों द्वारा 11,81,250 इक्विटी शेयरों का OFS शामिल है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago