✕

होम / बिजनेस / MTNL के शेयर में आई जबरदस्त उछाल, जानिए क्या है इसकी वजह?

MTNL के शेयर में आई जबरदस्त उछाल, जानिए क्या है इसकी वजह?

सरकारी दूरसंचार कंपनी MTNL और BSNL ने अपनी संपत्ति के मुद्रीकरण के जरिए वित्तीय स्थिति को मजबूत किया है, जिससे उनकी बाजार में स्थिति भी मजबूत हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकारी दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल (MTNL) के शेयर में गुरुवार को अचानक तेजी देखने को मिली, जब सरकार ने बयान जारी किया कि कंपनी अपनी बेकार संपत्तियों को बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रही है. इस खबर के बाद, सुबह के समय एमटीएनएल का शेयर 15% से अधिक बढ़कर 50.12 रुपये पर पहुंच गया था. वहीं, दोपहर तक खबर लिखने के दौरान शेयर थोड़ा नीचे गिरकर प्रतिशत की तेजी पर कारोबार करता दिखा. बता दें, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इन दोनों कंपनियों, बीएसएनएल और एमटीएनएल, का प्राइवेटाइजेशन नहीं करेगी और दोनों कंपनियां संपत्ति बेचकर वित्तीय मजबूती हासिल कर रही हैं.

शेयर में तेजी का कारण सरकार का बयान

सरकार के इस बयान के बाद, एमटीएनएल (MTNL) के शेयर की कीमत में जोरदार उछाल आया. गुरुवार सुबह, जब बाजार खुला, तो एमटीएनएल का शेयर 15.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 50.12 रुपये पर पहुंच गया. खबर लिखने तक ये शेयर 11.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 48.20 रुपये पर कारोबार करता दिखा. यह तेजी काफी हद तक सरकार की ओर से की गई घोषणा से प्रभावित थी, जिसमें बताया गया कि सरकारी दूरसंचार कंपनियां बीएसएनएल और एमटीएनएल अपनी बेकार संपत्तियां बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रही हैं. 

सरकार ने नहीं करेगी प्राइवेटाइजेशन 

संचार राज्य मंत्री चंद्र शेखर पेम्मासानी ने लोकसभा में यह स्पष्ट किया कि सरकार इन दोनों कंपनियों का प्राइवेटाइजेशन करने का कोई इरादा नहीं रखती है. मंत्री ने बताया कि एमटीएनएल और बीएसएनएल अपनी बेकार संपत्तियों को बेचकर वृहद वित्तीय मुनाफा कमा रही हैं. इन दोनों कंपनियों ने अपनी संपत्ति बेचकर अब तक हजारों करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

संपत्ति बिक्री से हुई अच्छी कमाई

पेम्मासानी ने जानकारी दी कि बीएसएनएल और एमटीएनएल ने साल 2019 से अब तक अपनी बेकार संपत्तियों को बेचकर कुल 12,984.86 करोड़ रुपये की कमाई की है. इन संपत्तियों में जमीन, इमारतें, टावर और फाइबर नेटवर्क जैसी चीजें शामिल हैं. बीएसएनएल ने अपनी संपत्ति बेचकर 2387.82 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि एमटीएनएल ने भी अच्छा मुनाफा कमाया है.

क्या बेच रही हैं ये कंपनियां?

संचार राज्य मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि बीएसएनएल और एमटीएनएल केवल उन संपत्तियों को बेच रही हैं जिनकी भविष्य में उन्हें आवश्यकता नहीं है. यह प्रक्रिया सरकार की स्वीकृत नीति के तहत हो रही है, और इन कंपनियों पर इसकी निगरानी की जा रही है. इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल ने 8,204.18 करोड़ रुपये और एमटीएनएल ने 258.25 करोड़ रुपये अपनी पुरानी संपत्तियों को बेचकर जनवरी 2025 तक कमाए. इसका मतलब यह है कि पुरानी संपत्तियों को बेचकर भी दोनों कंपनियां वित्तीय मजबूती हासिल कर रही हैं, और यह प्रक्रिया उन्हें लाभकारी साबित हो रही है.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

10 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

13 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

16 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

16 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

13 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

7 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

9 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

10 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

10 hours ago