✕

होम / बिजनेस / केदारनाथ में बनेगा दुनिया का सबसे लंबा रोप-वे, सरकार 4 हजार करोड़ रुपये करेगी खर्च!

केदारनाथ में बनेगा दुनिया का सबसे लंबा रोप-वे, सरकार 4 हजार करोड़ रुपये करेगी खर्च!

केंद्र सरकार ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोप-वे प्रोजेक्ट्स की योजना को मंजूगी दे दी है. इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से यात्रा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अधिक सुविधाजनक होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगले कुछ वर्षों में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के दर्शन करना बेहद आसान हो जाएगा. दरअसल, केंद्र सरकार ने इन दोनों पवित्र स्थलों के लिए रोपवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है. ये रोपवे बीओटी (बिल्ड, ऑपरेट, एंड ट्रांसफर) मॉडल पर बनाए जाएंगे, जिससे इन स्थानों पर आने-जाने की प्रक्रिया में बहुत आसानी होगी. इस कदम से ना केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही भी सुविधाजनक हो जाएगी. तो आइए आपको इन प्रोजेक्ट्स की विस्तार से जानकारी देते हैं.

केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार यानी 05 मार्च को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में केंद्र सरकार ने केदारनाथ के लिए रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सोनप्रयाग से केदारनाथ तक यात्रा को और अधिक आसान बनाना है. प्रोजेक्ट के तहत 12.9 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर 4,081 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे. यह रोपवे राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम – पर्वतमाला परियोजना के तहत विकसित होगा, जिसका उद्देश्य पहाड़ी इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा देना है. इसके साथ ही सरकार ने गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 2,730 करोड़ रुपये है. यह रोपवे भी बीओटी मॉडल पर बनेगा, जिससे इसे एक निजी कंपनी द्वारा बनवाया और चलाया जाएगा, और फिर सरकार को सौंपा जाएगा.  

प्रोजेक्ट्स में हुआ संशोधन

शुरुआत में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के रोपवे की प्रोजेक्ट्स की अनुमानित लागत कम थी, लेकिन अब इसमें संशोधन किया गया है. पहले केदारनाथ के 13 किलोमीटर लंबे रोपवे की लागत 1,200 करोड़ रुपये थी, और हेमकुंड साहिब के 12.5 किलोमीटर लंबे रोपवे की लागत 850 करोड़ रुपये अनुमानित की गई थी, लेकिन अब यह लागत बढ़कर क्रमशः 4,081 करोड़ रुपये और 2,730 करोड़ रुपये हो गई है.

दुनिया का सबसे लंबा रोपवे होगा केदारनाथ का रोपवे 

केदारनाथ का रोपवे दुनिया के सबसे लंबे रोपवे में से एक होगा. यह समुद्र तल से 3,583 मीटर की ऊंचाई पर बनेगा और एक बार तैयार हो जाने के बाद, सोनप्रयाग से केदारनाथ तक की यात्रा महज 60 मिनट में पूरी हो सकेगी. वर्तमान में, इस यात्रा को करने में 6-7 घंटे का समय लगता है. इस प्रोजेक्ट में हर घंटे दोनों दिशाओं में 3,600 यात्रियों के आने-जाने की क्षमता होगी, यानी एक घंटे में कुल 7,200 लोग इस रोपवे से यात्रा कर सकेंगे.  

12 घंटे की हेमकुंड साहिब यात्रा 45 मिनट में होगी पूरी  

हेमकुंड साहिब के लिए बनने वाला रोपवे घांघरिया होते हुए हेमकुंड साहिब तक 12.5 किलोमीटर लंबा होगा. वर्तमान में गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब तक यात्रा करने में 12 घंटे का समय लगता है, लेकिन इस नए रोपवे से यात्रा का समय केवल 45 मिनट रह जाएगा. यह प्रोजेक्ट पर्यटकों के लिए भी लाभकारी होगी जो फूलों की घाटी देखना चाहते हैं, क्योंकि घांघरिया, फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार है. अब तीर्थयात्री इन स्थानों तक आसानी से पहुँच सकेंगे, जिससे दोनों स्थलों की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को और बढ़ावा मिलेगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

14 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

18 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

20 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

20 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

18 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

12 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

14 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

14 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

14 hours ago