✕

होम / बिजनेस / उत्तराखंड के चार धाम की राह अब आसान, देश की सबसे लंबी रेल सुरंग का पहला ब्रेकथ्रू सफल

उत्तराखंड के चार धाम की राह अब आसान, देश की सबसे लंबी रेल सुरंग का पहला ब्रेकथ्रू सफल

सौड जनासू सुरंग का सफल ब्रेकथ्रू केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि यह भारत की उन महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है जो दूरस्थ, पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों को भी मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्यरत हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में पहली यात्री ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच चली थी. ठीक 172 साल बाद, वही तारीख यानी 16 अप्रैल, 2025 का दिन भी अब भारतीय रेलवे के इतिहास में एक बार फिर स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है. दरअसल, उत्तराखंड की पहाड़ियों में बुधवार को रेलवे ने तकनीक और इंजीनियरिंग की एक नई मिसाल कायम करते हुए ऋषिकेश–कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल परियोजना के अंतर्गत 14.57 किमी लंबी सौड जनासू सुरंग के पहले ब्रेकथ्रू  को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया.  बता दें, यह अब तक की देश की सबसे लंबी रेल सुरंग है. 

चार धाम यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी

चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह खबर किसी सौगात से कम नहीं है. परियोजना के पूरा होने के बाद यात्री कर्णप्रयाग तक सीधे ट्रेन से पहुंच सकेंगे. 125 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना का कार्य तेज़ी से जारी है और सौड जनासू सुरंग का ब्रेकथ्रू इस दिशा में एक बड़ी छलांग है.

पहाड़ों में पहली बार टीबीएम का इस्तेमाल

इस तकनीकी सफलता को 'शक्ति' नामक टनल बोरिंग मशीन (TBM) ने अंजाम दिया. इस मशीन ने मुख्य सुरंग की अंतिम चट्टान को काटकर मार्ग को पूरा किया. वहीं, समानांतर सुरंग के निर्माण में ‘शिवा’ नाम की दूसरी TBM कार्यरत है, जिसका ब्रेकथ्रू जुलाई 2025 तक होने की उम्मीद है. यह पहली बार है जब भारत में पहाड़ी क्षेत्रों में रेल सुरंग निर्माण के लिए TBM तकनीक का प्रयोग किया गया है.

ऐतिहासिक पल के साक्षी बने रेल मंत्री और सीएम

सफल ब्रेकथ्रू के समय जनासू छोर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अनिल बलूनी मौजूद रहे. जैसे ही सुरंग की अंतिम परत टूटी, वहां उपस्थित इंजीनियरों, अधिकारियों और मजदूरों ने "वंदे मातरम्" के नारों के साथ जश्न मनाया. रेल मंत्री ने मौके पर परियोजना की समीक्षा करते हुए निर्माण टीम की मेहनत की सराहना की. यह सुरंग ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल मार्ग का अहम हिस्सा है, जिसमें 83% से अधिक हिस्सा सुरंगों से होकर गुजरता है. ऐसे में यह एक अत्यधिक चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट बन जाता है.

क्या होंगे इस प्रोजेक्ट के फायदे?

इस परियोजना के पूरा होने के बाद उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों को हर मौसम में रेलवे कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि राज्य में पर्यटन, आर्थिक गतिविधियों और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी. रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के अधिकारियों के मुताबिक यह चार धाम यात्रा को और अधिक सुलभ बनाने में मददगार साबित होगा. फिलहाल भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग कटरा-बनिहाल सेक्शन में स्थित है, जिसकी लंबाई 12.75 किमी है. अब सौड–जनासू सुरंग ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि, विश्व की सबसे लंबी रेल सुरंग स्विट्जरलैंड की गोथार्ड बेस टनल है, जिसकी लंबाई 57 किमी है और इसे 2016 में खोला गया था.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

1 day ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

1 day ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

1 day ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

1 day ago

बैंकिंग से कमाई तक: महिला CSPs कैसे बना रही हैं अपनी आर्थिक पहचान

विश्व बैंक के ग्लोबल फिनडेक्स 2025 के मुताबिक, 2024 में भारत में 89.2 फीसदी महिलाओं और 88.8 फीसदी पुरुषों के पास किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा में खाता था. यानी खाता स्वामित्व के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर लगभग खत्म हो चुका है.

1 day ago


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

5 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

5 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

7 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

8 hours ago