✕

होम / बिजनेस / जल्द खत्म होने वाला है NSE के IPO का इंतजार! SEBI के नए चीफ ने दिया बड़ा संकेत

जल्द खत्म होने वाला है NSE के IPO का इंतजार! SEBI के नए चीफ ने दिया बड़ा संकेत

एनएसई ने 2016 में ही इसे लेकर सेबी के पास अप्लिकेशन फाइल किया था, जिसे नियामक से मंजूरी मिल गई थी, लेकिन बाद में ड्राफ्ट लौटा दिया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का आईपीओ इस साल के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित लिस्टिंग में से एक है. निवेशक इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इतना ही नहीं खुद एनएसई भी काफी वक्‍त से खुद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन रेगुलेटरी अड़चनों ने इसके प्लान पर ब्रेक लगा रखा था. मगर इस सिलसिले में अब सेबी के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने इस बारे में ताजा अपडेट दिया है.

SEBI चीफ ने IPO को लेकर क्या कहा?

सेबी चीफ तुहिन कांता पांडे ने कहा कि वो इस मामले को देखेंगे. उन्होंने कहा कि हम किसी खास कंपनी पर जवाब नहीं देते, लेकिन हां, वे जरूर देखेंगे कि इसमें क्या दिक्कतें हैं. साथ ही इस पर विचार करेंगे कि इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए और क्या मुद्दे हैं. बता दें पिछले महीने ही एनएसई की वैल्यूएशन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था. 2024 में भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज की वैल्यूएशन 201 प्रतिशत बढ़ गई है. मंगलवार को रिलीज हुई 2024 हुरुन इंडिया 500 लिस्ट के मुताबिक, अब एनएसई की वैल्यूएशन 4.7 लाख करोड़ रुपये हो गई है.

10 फीसदी हिस्‍सेदारी बेचने की तैयारी

पिछले साल एनएसई ने अपने पब्लिक इश्यू प्लान को फिर से शुरू किया था और सेबी से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक एनएसई अपने आईपीओ के जरिए 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. इस साल की शुरुआत में नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा था कि एनएसई अपने ज्यादातर कानूनी झंझटों से पार पाने के करीब है और लिस्टिंग की राह पर आगे बढ़ रहा है.

अनलिस्टेड मार्केट में क्‍या है हाल?

नुवामा की 13 जनवरी की रिपोर्ट के मुताबिक, अनलिस्टेड मार्केट में एनएसई का शेयर अभी 1,800 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज के अनुसार, एनएसई की मार्केट में मजबूत पकड़ है. कैश इक्विटी में ये 93%, इक्विटी इंडेक्स फ्यूचर्स में 99% और इक्विटी इंडेक्स ऑप्शंस प्रीमियम में 88% की हिस्सेदारी के साथ आगे है, जिसे पकड़ना मुश्किल होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

6 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

8 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

8 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 minutes ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

1 hour ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago