✕

होम / बिजनेस / तीन दिनों की गिरावट खत्म, बाजार की जबरदस्त तेजी से लौटा निवेशकों का भरोसा; इन शेयरों पर आज लगाएं दांव

तीन दिनों की गिरावट खत्म, बाजार की जबरदस्त तेजी से लौटा निवेशकों का भरोसा; इन शेयरों पर आज लगाएं दांव

बुधवार को BSE सेंसेक्स 1022.50 अंक की छलांग लगाकर 85,609.51 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी ने भी 320.50 अंकों की बढ़त के साथ 26,205.30 का स्तर छू लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

शेयर बाजार में कल आई जबरदस्त तेजी ने निवेशकों का आत्मविश्वास लौटाया है. लोकल मार्केट में बुधवार को लगातार तीन दिनों से जारी कमजोरी पर ब्रेक लगा. विदेशी बाजारों से मिले बेहतर संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं ने माहौल को सकारात्मक बना दिया. निवेशकों की चौतरफा खरीदारी के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 1022.50 अंक की छलांग लगाकर 85,609.51 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी ने भी 320.50 अंकों की बढ़त के साथ 26,205.30 का स्तर छू लिया. ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स एक समय 85,644.19 तक पहुंच गया था.

लाभ में रहे अधिकांश दिग्गज शेयर

बुधवार के सत्र में सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों ने बढ़त दर्ज की. बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, रिलायंस, एक्सिस बैंक, सनफार्मा और इंफोसिस जैसे दिग्गजों ने बाजार की तेजी को मजबूत आधार दिया. सिर्फ दो स्टॉक्स भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स में मामूली गिरावट दिखाई दी, जबकि बाकी सभी शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

आज किन शेयरों में दिख रही खरीदारी

मार्केट एक्सपर्ट्स ने आज जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी के संकेत बताए हैं, उनमें बीएचईएल, बीएसई, सीडीएसएल, बीपीसीएल, इंडिगो, आरबीएल बैंक, कैनरा बैंक और एनएएलसीओ शामिल हैं. विशेषज्ञों के अनुसार इन शेयरों में वॉल्यूम बढ़ने और चार्ट पैटर्न पॉजिटिव रहने से आज भी अच्छा मूव देखने की संभावना है. कई स्टॉक्स में ट्रेंड तेजी की तरफ झुकता दिख रहा है जिससे डे ट्रेडर्स और स्विंग ट्रेडर्स की नजरें इन पर टिकी हैं. हालांकि मार्केट का सेंटीमेंट फिलहाल मजबूत है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि किसी भी सत्र में उतार-चढ़ाव आ सकता है. 

इन पर भी रखें नजर

विशेषज्ञों के अनुसार आज शेयर बाजार में Axis Bank, Ashok Leyland, Havells समेत कई कंपनियों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी, क्योंकि इन फर्मों ने निवेश, साझेदारी, विस्तार, नई नियुक्तियों और प्रोजेक्ट्स से जुड़े महत्वपूर्ण ऐलान किए हैं, जिनका असर आज के ट्रेडिंग सत्र में दिख सकता है. Asian Paints की सहायक कंपनी द्वारा यूएई में दूसरी उत्पादन इकाई स्थापित करने की योजना, Paytm Payments Services को RBI से पेमेंट एग्रीगेटर की मंजूरी, Wipro का IISc के साथ एडवांस्ड टेक रिसर्च साझेदारी, ITC Hotels का हिमाचल में नए बुटीक होटल की शुरुआत, और Havells का Kundan Solar में 26% हिस्सेदारी खरीदने का निर्णय शामिल है. वहीं, Axis Bank ने 1 जनवरी 2026 से Anand Viswanathan को नया चीफ रिस्क ऑफिसर नियुक्त किया है, जबकि Patel Engineering को छत्तीसगढ़ के Jhiria West OCP प्रोजेक्ट में लगभग ₹798 करोड़ का कार्य मिला है. इसके अलावा, LG Balakrishnan & Brothers ने तमिलनाडु की nodal एजेंसी Guidance के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर और नियामक सहयोग के लिए एक गैर-बाध्यकारी MoU साइन किया है. इन सभी अपडेट्स के चलते आज ये स्टॉक्स बाजार में मजबूत एक्शन दिखा सकते हैं और निवेशकों के रडार पर रहेंगे.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 hour ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

4 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

6 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

6 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

6 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

2 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

4 hours ago