✕

होम / बिजनेस / Amazon में एक बार फिर चलेगी छंटनी की तलवार, 14,000 कर्मचारी होंगे बाहर!

Amazon में एक बार फिर चलेगी छंटनी की तलवार, 14,000 कर्मचारी होंगे बाहर!

अमेजन ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बढ़ाने के लिए 14000 मैनेजर पदों को खत्म करने जा रहा है. इससे कंपनी को सालाना 2.1 बिलियन से 3.6 बिलियन डॉलर की बचत होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Amazon अपने कर्मचारियों को तगड़ा झटका देने की तैयारी कर रहा है. Amazon 2025 की शुरुआत तक 14,000 मैनेजर पोस्ट वाले कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाला है. कपंनी के इस फैसले से कंपनी ईयरली 2.1 अरब डॉलर से 3.6 अरब डॉलर कॉस्ट सेविंग कर सकेगी. इस छंटनी के वजह से अमेजन के ग्लोबल मैनेजमेंट वर्कफोर्स में 13 प्रतिशत की कमी आ जाएगी. इससे 105,770 मैनेजर्स घटकर 91,936 हो जाएंगे.

होगी 31,320 करोड़ की बचत

अमेजन की तरफ से अपनी ग्लोबल वर्क फोर्स में मैनेजर लेवल के 14 हजार पदों को खत्म करने के पीछे बचत की दलील दी जा रही है. कंपनी का दावा है कि इस बदलाव से सालाना 2.1 अरब डॉलर से 3.6 अरब डॉलर यानी 18,270 करोड़ रुपये से लेकर 31,320 करोड़ रुपये की बचत होगी.

क्या बोले कंपनी के सीईओ?

बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक नौकरी में कटौती को लेकर सीईओ एंडी जेसी का कहना है कि इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया सरल बनेगी और कार्यकुशलता बढ़ाने की रणनीति को लागू करना आसान होगा. इसके साथ ही जेसी का कहना है कि यह कदम 2025 की पहली तिमाही तक मैनेजर्स की तुलना में व्यक्तिगत योगदानकर्ताओं के अनुपात को कम से कम 15% तक बढ़ाने की योजना के मुताबिक है, जिसके कंपनी में नौकरशाही कम होगी और संचालन को गति मिलेगी.

क्या है कंपनी की योजना?

मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट में पहले ही यह अनुमान लगाया गया था कि अमेजन 2025 में बड़े स्तर पर रिस्ट्रक्चरिंग कर सकती है. इसकी शुरुआत 13,834 प्रबंधकीय भूमिकाएं खत्म करने के साथ शुरू हो सकती है, जिससे लागत में बचत होगी. रिपोर्ट के मुताबिक लागत-कटौती रणनीति के हिस्से के रूप में Amazon ने एक ब्यूरोक्रेसी टिपलाइन शुरू की है, जिससे कर्मचारियों को अक्षमताओं को चिह्नित करने की अनुमति मिलती है.

मैनेजर्स पर बढ़ा दबाव

कंपनी ने मैनेजर्स को भी कई निर्देश दिए हैं. खासतौर पर प्रत्यक्ष रिपोर्ट बढ़ाने, सीनियर पोजिशन पर कम नियुक्तियां करने, पे स्ट्रक्चर को रिव्यू करने के लिए कहा गया है. ये बदलाव ऑपरेशन को सुव्यवस्थित करने और प्रॉफिटेबिलिटी को बनाए रखने के लिए किए जा रहे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

11 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

13 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

14 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

7 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago