होम / बिजनेस / Apple में भी चली छंटनी की तलवार, इस कारण 600 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Apple में भी चली छंटनी की तलवार, इस कारण 600 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

छंटनी की यह खबर इस कारण गंभीर हो जाती है, क्योंकि एप्पल की गिनती सिर्फ टेक इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि ओवरऑल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में की जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साल 2024 में दुनिया भर में छंटनी की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. इस साल अब तक कई नामी कंपनियां अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा चुकी हैं. अब उनमें टेक जगत की दिग्गज और दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में एक एप्पल का नाम भी जुड़ गया है. एप्पल (Apple) ने हाल ही में 600 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है. कंपनी ने छंटनी का यह निर्णय कार और स्मार्टवॉच डिस्प्ले प्रोजेक्ट को बंद करने के चलते लिया है.

600 से ज्यादा कर्मचारियों की हुई छंटनी

एप्पल (Apple) ने हाल ही में अपने कार और स्मार्टवॉच डिस्प्ले प्रोजेक्ट्स को बंद करने की घोषणा की थी. इस फैसले से कैलिफोर्निया में 600 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी चली गई. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह बात कैलिफोर्निया एंप्लॉयमेंट डेवलपमेंट डिपार्टमेंट को जमा की गई फाइलिंग्स से सामने आई है. कैलिफोर्निया स्थित क्यूपर्टिनो ने वर्कर एडजस्टमेंट एंड रिट्रेनिंग नोटिफिकेशन (WARN) प्रोग्राम का अनुपालन करने के लिए राज्य को 8 अलग-अलग रिपोर्ट फाइल कीं.

इन कर्मचारियों की हुई छंटनी

कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, छंटनी का शिकार हुए लोगों में कम से कम 87 कर्मचारी एप्पल की सीक्रेट फैसिलिटी में काम कर रहे थे, जहां नेक्स्ट-जेनरेशन स्क्रीन डेवलपमेंट का काम हो रहा था. वहीं बाकी के प्रभावित कर्मचारी पास में ही स्थित दूसरी बिल्डिंग में काम करते थे, जो कार प्रोजेक्ट के लिए डेडिकेटेड था. रिपोर्ट्स के अनुसार कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में एप्पल के कार-संबंधित मुख्य कार्यालय से 371 कर्मचारियों को निकाल दिया गया. इसके अलावा कई दूसरे कार्यालयों में भी दर्जनों कर्मचारी छंटनी से प्रभावित हुए. कुछ मामलों में Apple कार समूह के सदस्यों को अन्य टीम्स में रिलोकेट कर दिया गया, जैसे आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस या पर्सनल रोबोटिक्स पर काम के लिए.

Maggi के बिगड़े जायके से अपना स्वाद बढ़ाना चाहती थी सरकार, लेकिन पूरी नहीं हुई हसरत

क्यों बंद हुए दोनों प्रोजेक्ट्स?

फरवरी के अंत में Apple ने दोनों प्रोजेक्ट्स को बंद करना शुरू किया. इन प्रोजेक्ट्स को कंपनी की टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने या बड़े पैमाने पर नए क्षेत्रों में प्रवेश करने के प्रमुख प्रयासों के रूप में देखा गया था. सही दिशा और लागत संबंधी चिंताओं के बारे में अधिकारियों के बीच अनिर्णय के कारण कार प्रोजेक्ट रद्द कर दिया गया. इंजीनियरिंग, आपूर्तिकर्ता और लागत चुनौतियों के कारण डिस्प्ले प्रोग्राम भी बंद कर दिया गया.

दुनिया की नंबर-2 कंपनी है एप्पल

छंटनी की यह खबर इस कारण गंभीर हो जाती है, क्योंकि एप्पल की गिनती सिर्फ टेक इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि ओवरऑल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में की जाती है. एप्पल का शेयर अमेरिकी बाजार में गुरुवार को 0.49 फीसदी लुढ़ककर 168.82 डॉलर पर रहा था. उसके बाद कंपनी का एमकैप 2.61 ट्रिलियन डॉलर था. इस वैल्यूएशन के साथ एप्पल सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट से पीछे है और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

15 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

15 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago