✕

होम / बिजनेस / आज बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगा कारोबार, जानिए क्या है वजह?

आज बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगा कारोबार, जानिए क्या है वजह?

आज NSE, BSE और MCX में कारोबार नहीं होगा. इस महीने अप्रैल में शेयर बाजार शनिवार-रविवार के अलावा तीन दिन बंद रहने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आज गुरुवार यानी 10 अप्रैल को भारत का शेयर बाजार बंद रहेगा. जी हां! आज 10 अप्रैल को बीएसई और एनएसई इंडेक्स पर किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं होगा. दरअसल आज के दिन गुरुवार को महावीर जयंती पड़ रही है जिसकी वजह से शेयर बाजार को बंद रखने का फैसला लिया गया है. ध्यान रहे मार्केट के सभी सेगमेंट इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बोरोइंग और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट बंद रहेंगे. भारतीय शेयर बाजार फिर से आगामी 11 अप्रैल दिन शुक्रवार को खुलेगा.

अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार

स्टॉक एक्सचेंज के हॉलीडे कैलेंडर 2025 में पहले से ही महावीर जयंती यानी 10 जनवरी दिन गुरुवार की छुट्टी का ऐलान किया गया था. हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल महीने में 14 अप्रैल दिन सोमवार को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल दिन शुक्रवार को गुड फ्राइडे की वजह से स्टॉक मार्केट बंद रहेगा. बता दें कि भारत के स्टॉक एक्सचेंज नया साल शुरू होने से पहले अगले कैलेंडर ईयर की सभी आधिकारिक छुट्टी की जानकारी देने के लिए एक "हॉलीडे कैलेंडर" जारी करते हैं.

इस साल की शेयर बाजार की छुट्टियां

• डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती – 14 अप्रैल, सोमवार
• गुड फ्राइडे – 18 अप्रैल, शुक्रवार
• महाराष्ट्र दिवस – 1 मई, गुरुवार
• स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त, शुक्रवार
• गणेश चतुर्थी – 27 अगस्त, बुधवार
• महात्मा गांधी जयंती / दशहरा – 2 अक्टूबर, गुरुवार
• दिवाली लक्ष्मी पूजन – 21 अक्टूबर, मंगलवार
• दिवाली बलिप्रतिप्रदा – 22 अक्टूबर, बुधवार
• प्रकाश गुरुपर्व (गुरु नानक देव जी) – 5 नवंबर, बुधवार
• क्रिसमस – 25 दिसंबर, गुरुवार

शेयर बाजार की हालत

गुरुवार की छुट्टी को देखते हुए निफ्टी की वीकली एक्सपायरी कल थी. इस मौके पर भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ. बाजार में सभी सूचकांकों में गिरावट हुई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 379 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,847 और निफ्टी 136 अंक या 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,399 पर था.

लार्जकैप के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप में बिकवाली देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 255 अंक या 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 49,582 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 132 अंक या 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,256 पर था. आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 25 आधार अंक की कमी के ऐलान के बाद खपत के जुड़े शेयरों में तेजी देखने को मिली. इस कारण निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 1.78 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

11 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

13 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

14 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.