✕

होम / बिजनेस / अगले हफ्ते सिर्फ तीन दिन ही खुलेगा शेयर बाजार, इस बड़े कारण से नहीं होगा कारोबार

अगले हफ्ते सिर्फ तीन दिन ही खुलेगा शेयर बाजार, इस बड़े कारण से नहीं होगा कारोबार

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम ट्रेडिंग सत्रों के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है, इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार में अगले सप्ताह निवेशकों के लिए ट्रेडिंग के अवसर सीमित रहेंगे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 14 अप्रैल (सोमवार) को डॉ. बी.आर. आंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के अवसर पर बंद रहेंगे। इस वजह से अगले सप्ताह  केवल 15, 16 और 17 अप्रैल (मंगलवार से गुरुवार) ट्रेडिंग होगी.

निवेशकों को दी गई सलाह 

बाजार के सभी सेगमेंट जैसे इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी मार्केट, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB), और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) इन छुट्टियों के दिन बंद रहेंगे. निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ट्रेडिंग रणनीति को इन कम सत्रों को ध्यान में रखकर तैयार करें. मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम ट्रेडिंग सत्रों के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है. इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

4 और 18 अप्रैल को बाजार बंद

14 अप्रैल को डॉ. बी.आर. आंबेडकर जयंती के मौके पर शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. यह दिन भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता डॉ. आंबेडकर के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. इसके बाद 15 अप्रैल से सामान्य ट्रेडिंग फिर शुरू होगी. वहीं, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण बाजार फिर बंद रहेगा. इस तरह सप्ताह की शुरुआत और अंत में छुट्टियां होने से ट्रेडिंग सत्र सीमित हो गए हैं.

कब-कब रहेगा बाजार बंद

अप्रैल 2025 में बाजार की छुट्टियों की बात करें तो 10 अप्रैल को श्री महावीर जयंती के लिए बाजार पहले ही बंद रह चुका है. इसके बाद 14 और 18 अप्रैल की छुट्टियां हैं. साल 2025 में आगे की छुट्टियों में 1 मई को महाराष्ट्र दिवस, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 21-22 अक्टूबर को दीपावली, 5 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व, और 25 दिसंबर को क्रिसमस शामिल हैं.

एक्सपर्ट का मानना है कि कम ट्रेडिंग सत्रों के बावजूद बाजार में अवसर मौजूद रहेंगे. हालांकि, कि निवेशक अपनी रणनीति को सावधानीपूर्वक बनाएं और बाजार की गतिविधियों पर नजर रखें. अगले सप्ताह की ट्रेडिंग का असर बाजार की दिशा तय करने में अहम हो सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

9 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

11 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

12 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

8 hours ago