✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार कल हुआ लहूलुहान, जानिए आज कैसी रह सकती है इसकी चाल?

शेयर बाजार कल हुआ लहूलुहान, जानिए आज कैसी रह सकती है इसकी चाल?

भारतीय शेयर बाजार ने कल 1 अप्रैल को नए वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत भारी गिरावट के साथ की. सेंसेक्स करीब 1390 अंक टूटकर बंद हुआ. वहीं निफ्टी गिरकर 23,200 के नीचे चला गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार कल यानि 1 अप्रैल को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए और निफ्टी 23200 से नीचे चला गया. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,390.41 अंक या 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 76,024.51 पर और निफ्टी 353.65 अंक या 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ 23,165.70 पर बंद हुआ. कल लगभग 2651 शेयरों में तेजी आई, 1230 शेयरों में गिरावट आई और 144 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, श्रीराम फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स निफ्टी के टॉप लूजरों में रहे. जबकि इंडसइंड बैंक, ट्रेंट, बजाज ऑटो, जियो फाइनेंशियल और एचडीएफसी लाइफ निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट रही तथा स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ. मीडिया (2 फीसदी ऊपर), तेल एवं गैस (0.6 फीसदी ऊपर) और टेलीकॉम (2 फीसदी ऊपर) को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. आईटी, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2-3 फीसदी नीचे बंद हुए.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें Vodafone Idea, HBL Power, Maharashtra Seamless, Lemon Tree Hotels, Sterling & Wilson Renewable Energy, Tata Teleservices और Whirlpool India शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने UCO Bank, Ipca Labs, Voltas, Suven Pharma, 360 One Wam, Persistent Systems और Redington के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 02 अप्रैल 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Tata Motors, Hyundai Motor, NMDC, Hexaware Technologies, Benares Hotels, Veerkrupa Jewellers जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

56 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

3 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

18 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

20 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

46 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

56 minutes ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.