✕

होम / बिजनेस / लगातार तीसरे दिन भी शेयर बाजार में रही बहार, जानिए आज कैसी रहेगी इसकी चाल?

लगातार तीसरे दिन भी शेयर बाजार में रही बहार, जानिए आज कैसी रहेगी इसकी चाल?

भारतीय शेयर बाजार में कल 16 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही. सेंसेक्स ने जहां 309 अंक चढ़कर एक बार फिर 77,000 के स्तर को पार कर लिया. वहीं निफ्टी भी 23,400 के ऊपर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार कल यानि 16 अप्रैल को निफ्टी के 24,400 से ऊपर रहने के साथ तेजी के साथ बंद हुए. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 309.40 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 77,044.29 पर और निफ्टी 108.65 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 23,437.20 पर बंद हुआ. कल लगभग 2561 शेयरों में बढ़त हुई, 1244 शेयरों में गिरावट आई और 129 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

निफ्टी पर इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, ओएनजीसी और एशियन पेंट्स टॉप गेनरों में रहे, जबकि मारुति सुजुकी, हिंडाल्को, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और टाटा मोटर्स टॉप लूजरों में रहे. ऑटो, आईटी और फार्मा को छोड़कर दूसरे सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. मीडिया, पीएसयू बैंक, तेल एवं गैस में 1-2 प्रतिशत की बढ़त रही. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत तथा स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें Sai Life Science, Intellect Design Arena, Data Patterns (India), Valor Estate, Akums Drugs & Pharma, PTC Industries और Mazagon Dock Shipbuilders शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Zydus Lifesciences, Sai Life Science, Mahanagar Gas, AstraZeneca, Lupin, Sona BLW Precision और Rainbow Childrens के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 17 अप्रैल 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Wipro, Home First Finance, Ujaas Energy, DLF, VTM Ltd, BHEL, SBI CARDS, Tata Digital, Radico Khaitan, GHCL Textiles जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

6 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

8 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

9 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

9 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

9 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.