होम / बिजनेस / इस कंपनी के शेयर ने साल के पहले दिन लगाई बड़ी छलांग, क्‍या आगे भी जारी रहेगी बढ़त?

इस कंपनी के शेयर ने साल के पहले दिन लगाई बड़ी छलांग, क्‍या आगे भी जारी रहेगी बढ़त?

कंपनी के शेयर की कीमत 796 रुपये तक जाने के बाद जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में ये और नए और बड़े मुकाम हासिल कर सकता है. 

ललित नारायण कांडपाल 2 years ago

साल के पहले दिन वैसे तो कई शेयरों में अच्‍छी बढ़त देखने को मिली लेकिन ऑटोमोबाइल सेक्‍टर की कंपनी टाटा मोटर के शेयर में बड़ी ग्रोथ देखने को मिली. टाटा मोटर का शेयर सोमवार को साल के पहले दिन 800 रुपये के नजदीक पहुंच गया. कंपनी का शेयर 796 रुपये के मार्क को छूते हुए दिन में 1.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. इसी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 2.63 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. 

इस नंबर से हुई थी सोमवार को ओपनिंग 
2024 के पहले सत्र में सोमवार को टाटा मोटर्स का शेयर 786.70 रुपये के साथ खुला था. उसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा कंपनी का शेयर बंद होने तक 796 रुपये तक पहुंच गया. इस बढ़त के साथ कंपनी के 6.52 लाख शेयरों का कारोबार हुआ. कंपनी के शेयर के दामों में हुई बढ़ोतरी के कारण कंपनी का मार्केट कैप 2.63 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. कंपनी के शेयर का लोअर मार्क 381 रुपये है जबकि अपर मार्क 802.50 रुपये तक जा पहुंचा था. 

1 साल में इतना बढ़ चुका है ऑटो स्‍टॉक 
टाटा मोटर्स के शेयर की स्थिति को अगर पिछले एक साल में देखें तो इसमें 104.59 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. जबकि इसे लेकर एक जानकार कहते हैं कि 735 के पास ब्रेकआउट के बाद शेयर की ग्रोथ लगातार बनी हुई है. शेयर का अगला लक्ष्‍य 820 रुपये दिखाई दे रहा है. जानकारों का मानना है कि ये वहीं नहीं रूकेगा बल्कि आने वाले दिनों में 880 रुपये का टारगेट भी तय कर सकता है. जबकि शेयर का टर्म सपोर्ट 760 रुपये है. एक अन्‍य एक्‍सपर्ट का कहना है कि टाटा मोटर्स ने 550-560 रुपये पर 8 साल का ब्रेकआउट देखा है, लेकिन उसके बाद से ये लगातार आगे बढ़ रहा है. 

कितना हुआ था कंपनी को दूसरी तिमाही में लाभ 
सितंबर की तिमाही में कंपनी का मुनाफा देखें तो उसने 3764 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. जबकि कंपनी के 2022 के सितंबर महीने के तिमाही नतीजों को देखें तो ये 944.61 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी के राजस्‍व पर नजर डालें तो सितंबर 2022 में ये 78846 करोड़ रुपये था जबकि सितंबर 2023 में ये बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. वहीं ऑपरेटिंग मार्जिन सितंबर में बढ़कर 13.19 प्रतिशत तक जा पहुंचा है. वहीं EBITDA 86.4 प्रतिशत बढ़कर 14400 करोड़ रुपये हो गया. 

ये भी पढें: अरबों की दौलत और आलीशान कारों के बावजूद मुंबई की लोकल में किया सफर, बताई ये वजह
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

14 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago